छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नई सड़क का जायजा लेने घरघोड़ा पहुंची कलेक्टर रानू साहू! ठेकेदार से कहा कि ऐसे काम नही चलेगा, काम की गति बढ़ाइए, सड़कों का काम जल्द पूरा करना है, सड़कें गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ बननी चाहिए… देखिये डिटेल

  • सड़क निर्माण कार्यों के निरीक्षण में पहुंची कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने कहा काम की स्पीड बढ़ाएं
  • कलेक्टर ने घरघोड़ा क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का लिया जायजा
  • काम के दौरान ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

रायगढ़/ कलेक्टर श्रीमती रानू साहू आज सड़कों के निर्माण कार्यों के निरीक्षण में पहुंची। सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा भी इस दौरान उपस्थित रहे। कलेक्टर श्रीमती साहू ने रायगढ़ घरघोड़ा मार्ग में गेरवानी में चल रहे कार्य को देखा। यहां उन्होंने काम की धीमी गति को लेकर नाराजगी जताई और ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदार से कहा कि ऐसे काम नही चलेगा, काम की गति बढ़ाइए, सड़कों का काम जल्द पूरा करना है, सड़कें गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ बननी चाहिए। इस बीच उन्होंने वहां मौजूद स्थानीय लोगों से भी निर्माण कार्यों को लेकर चर्चा की। लोगों ने बताया कि ट्रैफिक की काफी आवाजाही है जिसके कारण काम प्रभावित होता है। कलेक्टर श्रीमती साहू ने एसडीएम घरघोड़ा को पुलिस विभाग से समन्वय कर ट्रैफिक को डायवर्ट और मैनेज करने के निर्देश दिए।

घरघोड़ा में सड़क का जायजा लेती कलेक्टर रानू साहू

कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने घरघोड़ा से जामपाली मार्ग पर चल रहे निर्माण का भी निरीक्षण किया। ठेकेदार तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से अब तक हुए कार्यों के बारे में अपडेट लिया। बताया गया कि सड़क पर डामरीकरण का कार्य चल रहा है। ट्रैफिक के कारण रोड को पैचेस में बांटकर कार्य किया जा रहा है। अभी एक सड़क के एक हिस्से में निर्माण चल रहा है और दूसरी ओर से गाडिय़ों की आवाजाही हो रही है। कलेक्टर श्रीमती साहू ने कहा कि सड़क निर्माण और गाडिय़ों की आवाजाही दोनों को व्यवस्थित रूप से करना है। जिससे काम प्रभावित न हो। इसके लिए आवश्यकता अनुसार पुलिस विभाग का सहयोग लेने के निर्देश उन्होंने दिए। साथ ही काम की गुणवत्ता और टाइमलाइन इन दोनों पर फोकस करते हुए कार्य पूरा करने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने पड़ीगांव से पालीघाट सड़क निर्माण का भी निरीक्षण किया। यहां अभी ड्रेनेज का कार्य चल रहा है जिसके पश्चात सड़क में डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती साहू ने तेजी काम पूरा करने की बात ठेकेदार से कही।

निरीक्षण के दौरान ईई पीडब्ल्यूडी श्री आर.के.खांबरा, एसडीएम घरघोड़ा श्री रोहित सिंह सहित पीडब्ल्यूडी के अधिकारी व ठेकेदार उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026