छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सारंगढ़ बिलाईगढ़ में कोविड के नए वैरीएंट BF-7 को लेकर कलेक्टर सिद्धकी ने किया अलर्ट! पिछली बार 538 लोगो की गई थी जान..

  • कोविड की आशंका को देखते हुए सतर्कता बेहद जरूरी-कलेक्टर डॉ.सिद्दकी

सारंगढ़-बिलाईगढ़। वर्तमान में विश्व के कई देशों जापान, अमेरिका, कोरिया, ब्राजील व चीन में कोविड-19 मरीजों की संख्या में उत्तरोतर वृद्धि दर्ज की गई है। कोविड-19 महामारी अभी भी दुनिया भर में एक सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में चुनौती बनी हुई है। जिले में पूर्व के कोविड-19 लहरों में 35,964 पॉजिटिव मरीजों में 7,132 को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा जबकि 538 लोगों की मृत्यु हुई। यद्यपि कोविड का नया वेरिएंट बीएफ 7 काफी संक्रामक व तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है। इस वैरिएंट से बचाव हेतु भारत सरकार से निर्देश प्राप्त हुए हैं।

कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी के निर्देशन में सीएमएचओ सारंगढ़ ने इस संबंध में समस्त बीएमओ को निर्देशित किया है कि सभी तरह के जीवन रक्षक उपकरणों जैसे-वेंटिलेटर, मल्टी पैरामॉनिटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर की जांच कर उन्हें क्रियाशील रखें। पीएसए प्लांट पूर्ण रूप से क्रियाशील कर लिक्विड ऑक्सीजन, ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करें एवं ऑक्सीजन गैस पाइपलाइन की मरम्मत कराएं। चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ को जीवन रक्षक उपकरणों को चलाने हेतु आवश्यक प्रशिक्षण तत्काल करावें। कोविड टीकाकरण के कम कवरेज वाले गांवों को चिन्हित कर जल्द से जल्द शत-प्रतिशत टीकाकरण करने, प्रथम व द्वितीय टीकाकरण को पूरा करने, साथ ही जिसने दोनों टीके लगा लिए हैं उन्हें बूस्टर डोज लगवाने के निर्देश दिए।

इसके अस्पताल में पहुंचने वाले सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षण वाले समस्त व्यक्तियों का रैपिड एंटिजन टेस्ट/आरटीपीसीआर टेस्ट कराना सुनिश्चित करें। कोविड पॉजिटिव व्यक्तियों को 7 दिन आइसोलेशन करने के निर्देश दिए। लोगों को भीड़ इकठ्ठा करने, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने, मास्क का प्रयोग करने व दो गज की दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026