छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा अचानक पहुच गये खरसिया के स्कूल! बाबु, व्याख्याता और चपरासी पर हो गयी कार्यवाही..

  • कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने स्कूल का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित शिक्षक एवं कर्मचारियों पर कार्यवाही के दिए निर्देश
  • नियत समय में स्कूल आने एवं नियमित क्लास लेने शिक्षकों को दिए निर्देश
  • स्वामी आत्मानंद स्कूल में मल्टी पर्पज ऑडिटोरियम हेतु शीघ्र प्रारंभ करें कार्य
  • गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को पौष्टिक आहार प्रदान करने के साथ उनका नियमित करें मॉनिटरिंग

रायगढ़. 22 मार्च2023 को कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा खरसिया विकासखंड के दौरे पर रहे, यहां उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खम्हार का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने प्राचार्य से स्कूल में छात्रों की उपस्थिति, शिक्षकों की संख्या की जानकारी ली। प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में कुल 27 शिक्षक पदस्थ हैं एवं बच्चों की दर्ज संख्या 180 है। कलेक्टर ने कहा कि शिक्षकों की संख्या की अपेक्षा स्कूल में बच्चों की दर्ज संख्या कम है। इस मौके पर कलेक्टर ने शिक्षकों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। उपस्थिति पंजी के अवलोकन के दौरान लम्बे समय से नदारद सहायक ग्रेड-3 शुभम कुमार पर कार्यवाही करने एवं बिना कारण बताये अनुपस्थित व्याख्याता डी.एस.सिदार एवं भृत्य पंचराम सिदार के वेतन कटौती के निर्देश दिए। उन्होंने प्राचार्य को सभी शिक्षकों को नियत समय में स्कूल आने एवं नियमित रुप से क्लास लेने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा भी उपस्थित रहे।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खम्हार का औचक निरीक्षण

खरसिया स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल का भी निरीक्षण

कलेक्टर सिन्हा ने खरसिया स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में इंडोर स्पोर्ट्स फैसलिटी हेतु मल्टी पर्पज ऑडिटोरियम हेतु स्कूल परिसर में स्थित गोदाम को सुसज्जित करने हेतु पीडब्लूडी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मल्टी पर्पज ऑडिटोरियम के बनने से स्कूली बच्चे ऑडिटोरियम का कई तरह से उपयोग कर सकते है। अत: इस कार्य के लिए शीघ्र प्राक्कलन तैयार कर कार्य प्रारंभ करें। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल परिसर में आवश्यकतानुसार पेयर ब्लॉक लगाने के निर्देश दिए।

मदनपुर स्थित मुख्यमंत्री युवा केन्द्र का निरीक्षण

मुख्यमंत्री युवा केन्द्र का भी निरीक्षण

उन्होंने मदनपुर स्थित मुख्यमंत्री युवा केन्द्र का भी निरीक्षण किया एवं आवश्यक संसाधनों की जानकारी ली। संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि केन्द्र में परीक्षा की तैयारी करने हेतु कम्प्यूटर, लाईब्रेरी, सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध है जो केन्द्र में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए प्रतियोगी वातावरण प्रदान करती है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कम्प्यूटर कक्ष एवं लाईब्रेरी की सराहना की। कलेक्टर श्री सिन्हा खरसिया के खेल परिसर पहुंचे एवं संंबंधित अधिकारी को भवन मरम्मत तथा स्वीमिंग पुल के रिनोवेशन के निर्देश दिए।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026