छोड़कर सामग्री पर जाएँ

आरक्षक पर लगा 5 साल तक दुष्कर्म का आरोप! गहने भी लिए और पैसे भी और बाद में पीटा भी..

रायगढ़। जिले के भूपदेवपुर थाने में पदस्थ आरक्षक के ऊपर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला सक्ति जिले के रहने वाली है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरक्षक ने 5 साल तक शादी का झांसा देकर लगातार बलात्कार किया गया है। इसके अलावा घर बनवाने के नाम पर महिला के 15 तोला सोना भी ले गया और बैंक से 9 लाख रुपए लोन निकलवाकर अपने पास रख लिया। महिला को बाद में पता चला कि आरक्षक पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप है। इसके बाद वह उसके घर गई। जहां उसे मारपीट कर भगा दिया गया।

पहले से जानती थी मनोज को

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने सक्ति थाने अपने भाई के साथ आकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया। जिसमें उसने पुलिस को बताया कि वह पिछले 5 सालों से अपने पति से अलग होकर अपने घर में रहती है। आरोपी मनोज कुमार यादव से पहले से उसकी जान पहचान है। वर्तमान में वह भुपदेवपुर थाना में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। वर्तमान निवास पुलिस लाइन रायगढ़ में रहता है। जो मूल निवास वीरभाटा (मालखरौदा) से है।

आरोपी आरक्षक मनोज कुमार यादव

5 साल पहले हुई दोबारा मुलाकात

पीड़िता ने बताया कि 5 साल पहले 14 अप्रैल 2019 को सक्ति में उसकी आरोपी मनोज से अचानक मुलाकात हुई। उस दिन से दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। मनोज ने उससे कहा कि मैं तुमको बहुत पहले से पसंद करता हूं, पर अब मुलाकात हुई तो दिल की बात बता रहा हूं। मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं। वह उसकी बातों में आ गयी और 5 जून 2019 में फिर से शादी का झांसा वादा देकर निवास टेमर में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।

घर बनाने के नाम पर जेवर और पैसे लिए

पीड़िता द्वारा शादी के बारे में पूछने पर मनोज कहता था कि मैं ही तुम्हारा पति हूँ, ऐसी बाते कर वह लगातार शारीरिक संबंध बनाया करता था। घर बनाने के नाम पर वह पीड़िता के 15 तोला सोना भी ले गया और ₹9 लाख बैंक से भी लोन निकले। उसके भविष्य निधि से भी उसने पैसे निकाले। 

एटीएम भी मनोज के पास सिर्फ खर्च के पैसे देता था

पीड़िता ने यह भी बताया कि उसका एटीएम भी मनोज रखता है और मुझे बस खर्च के लिए पैसा देता था। शादी के लिए पूछती तो बहाना बनाकर टालते गया। मनोज कुमार यादव ने पांच बार मेरा गर्भपात कराया। बाद में मुझे पता चला कि और शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप भी है।

गृह मंत्री और उच्च अधिकारियों से भी शिकायत

बीते 22 जून को जब पीड़िता मनोज के घर रायगढ़ गई, तब तब उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। थाने में लिखित शिकायत के बाद धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी थी लेकिन वह फरार हो गया।  इसके अलावा पीड़िता आरक्षक मनोज के खिलाफ छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्री, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य पुलिस उच्च अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर तत्काल कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026