छोड़कर सामग्री पर जाएँ

निगम कमिश्नर के चेंबर के बाहर ठेकेदारों का धरना! भाजपा पार्षद पंकज कंकरवाल भी अड़े! जानिए क्या है मामला ?

रायगढ़। रायगढ़ नगर निगम कमिश्नर के चेंबर के सामने निगम के ठेकेदारों ने धरना प्रदर्शन किया। ठेकेदार अपने लंबित भुगतान  को पूरा दिए जाने को लेकर अड़े थे। इस दौरान सभी ने जमकर नारेबाजी की भी। उनकी मांगों को भाजपा पार्षद पंकज कंकरवाल ने जायज ठहराते हुए उनका समर्थन भी किया।

पैसा है मगर भुगतान नहीं

ठेकेदारों का कहना था कि “उनके द्वारा निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के बाद भी उनका भुगतान लंबे समय से लंबित है। भुगतान समय पर ना होने की वजह से उन्हें आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। जबकि राज्य शासन द्वारा निगम को राशि भी प्रदान की जा चुकी है।”

वहीं दूसरी ओर आज निगम बजट को लेकर विशेष सत्र था। निगम सभाकक्ष में बजट प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही थी। तभी भाजपा पार्षद पंकज कंकरवाल ने प्रदर्शन कर रहे ठेकेदारों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के निराकरण किए जाने के बाद ही सदन की कार्रवाई आगे बढ़ाने की मांग की।

जिसके बाद निगम कमिश्नर सुनील चंद्रवंशी में उनसे बात कर जल्द ही भुगतान किए जाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर ठेकेदारों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया।

क्या कहते हैं निगम कमिश्नर सुनील चंद्रवंशी:- विधानसभा चुनाव में व्यस्तता,सीमित टीम सहित अन्य कारणों से उनका भुगतान लंबित था। अब जल्द ही उनकी समस्या को दूर करते हुए भुगतान किया जाएगा।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026