छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बीजेपी से निष्कासित पार्षद श्याम भोजवानी बोले; “कुछ नेता निर्दोष कार्यकर्ताओं को बना रहे बलि का बकरा! जूदेव जी के नाम का हो रहा गलत इस्तेमाल!”

रायगढ़: घरघोड़ा वार्ड-2 के पार्षद श्याम भोजवानी, जिन्हें हाल ही में बीजेपी से निष्कासित किया गया, ने इस निर्णय पर गंभीर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रभावशाली नेता अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए उनके जैसे निष्ठावान कार्यकर्ताओ को बलि का बकरा बना रहे हैं और साथ ही जबरन जूदेव जी के नाम का दुरुपयोग कर अपनी राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि में लगे हुए हैं।

“मेरे खिलाफ कोई प्रमाण नहीं”

श्याम भोजवानी ने कहा, “मेरे द्वारा क्रॉस वोटिंग किए जाने के कोई प्रमाण नहीं हैं, न ही मैंने पार्टी के खिलाफ कोई कार्य किया है। लेकिन कुछ नेता निजी स्वार्थ में मुझे फंसाकर प्रदेश नेतृत्व को गुमराह कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के कुछ नेता अपनी विफलता का ठीकरा उनके सिर पर फोड़कर “झूठे आरोपों के जरिए मुझे बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।”

“जूदेव जी के नाम का हो रहा गलत इस्तेमाल”

भोजवानी ने खास तौर पर इस बात पर नाराजगी जताई कि “कुछ नेता जूदेव जी का नाम बेवजह घसीटकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे हैं। यह न सिर्फ पार्टी अनुशासन के खिलाफ है, बल्कि जूदेव जी की छवि को धूमिल करने की साजिश भी है।” उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व को “इस तरह की ओछी राजनीति करने वालों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नाम का दुरुपयोग न हो।”

“मेरे निष्कासन की हो जांच”

भोजवानी ने प्रदेश नेतृत्व से अपील की कि उनके निष्कासन की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कहा, “मैं शुरू से बीजेपी के सिद्धांतों और रीति-नीति के साथ काम करता आया हूँ। लेकिन बिना किसी प्रमाण के लिया गया यह फैसला बेहद निराशाजनक है।”

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तो यह साफ हो जाएगा कि कुछ नेता न सिर्फ निर्दोष कार्यकर्ताओं को बलि का बकरा बना रहे हैं, बल्कि “जूदेव जी जैसे वरिष्ठ नेता के नाम का दुरुपयोग कर गंदी राजनीति भी कर रहे हैं।” भोजवानी ने मांग की कि उनके निष्कासन को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए और “असल साजिशकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई हो।”

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026