छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बॉर्डर पार करने से पहले गौ तस्करों को पकड़ा! 7 गिरफ्तार! 39 गौ वंशो को आज़ाद कर भेजा गया गौठान!

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा पुलिस ने सात गो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 39 गोवंशों को आजाद कर गौठान भेजा गया है। यह सभी कृषि मवेशियों को जंगल के रास्ते बॉर्डर पार कर उड़ीसा और झारखंड के बूचड़खाने ले जा रहे थे।

इस बारे में रायगढ़ पुलिस ने बताया कि 15 अप्रैल की रात पकरगांव-बिरसिंघा जंगल रास्ते से कृषक मवेशियों को मारते-पीटते क्रूरतापूर्वक झारखंड, उड़ीसा के बूचड़खाने ले जा रहे 7 मवेशी तस्करों को लैलूंगा पुलिस की टीम द्वारा मध्य रात्रि पाकरगांव-बिरसिंघा जंगल में घेराबंदी कर पकड़ा गया है। मौके पर पुलिस ने आरोपी उमाशंकर यादव, आशीष कुजूर, बालकुमार यादव, मेघनाथ यादव, सुरेश खलखो, चलित यादव, गेंदराम यादव के कब्जे से 39 नग कृषक मवेशी को जप्त किया गया है।

आरोपियों ने मवेशियों बूचड़खाने लेकर जाना बताए जिनके कृत्य पर थाना लेलूंगा में आरोपियों पर  धारा 4, 6, 10, 11 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत कार्यवाही की गई है। थाना प्रभारी लैलूंगा द्वारा मवेशियों के चारा पानी के लिए जप्त मवेशियों को गोठान के सुपुर्द किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी –
(1) उमाशंकर यादव पिता चिंतामणी यादव उम्र 20 साल
(2) बालकुमार यादव पिता स्वर्गीय फोली यादव उम्र 20 साल
(3) चलित यादव पिता बुटन यादव उम्र 24 साल तीनों निवासी चिडोरा थाना कांसाबेल जिला जशपुर
(4) मेघनाथ यादव पिता जयराम यादव उम्र 19 साल
(5) सुरेश खलखो पिता चेपा खलखो 30 साल साल दोनों निवासी किलकिला लकराघरा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़
(6) आशीष कुजूर पिता जितेंद्र कुजूर उम्र 21 साल निवासी पाराघाटी थाना कापू जिला रायगढ़
(7) गेंद राम यादव पिता पैरमल यादव उम्र 27 साल निवासी सुखापाली थाना डभरा जिला सक्ती

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026