छोड़कर सामग्री पर जाएँ

डांस टीचर की मौत मामले में सरफिरा आशिक़ गिरफ्तार! बलांगीर (ओड़िशा) से धर लायी चक्रधरनगर पुलिस..

08 मई रायगढ़। 05 मई 2024 को थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत बंगलापारा में किराये के मकान में रहने वाली युवती अनिमा साहू (मूल निवास ग्राम सुरसी थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़) द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की घटना सामने आई थी।

घटना को लेकर मृतिका के पिता द्वारा थाना चक्रधरनगर में मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया कि उसकी लड़की एक साल से डांस एकेडमी बंगलापारा रायगढ़ में कथक डांस टीचर का काम कर रही थी। 04 मई की रात अनिमा घर वालों से सामान्य बातचीत की थी, दूसरे दिन उन्हें अनिमा के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की सूचना मिली।

एक तरफा प्यार

घटना को लेकर थाना चक्रधरनगर में मर्ग क्रमांक 43/2024 धारा 174 सीआरपीसी कायम कर मृतिका के परिजनों, सहेलियों से पूछताछ कर जांच किया गया. जिसमें पाया गया कि अनिमा साहू (मृतिका) को शेष कुमार प्रधान (उम्र 24 साल, ग्राम सूरजगढ़ थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़) पसंद करता था और शादी करना चाहता था परंतु अनिमा उसे पसंद नहीं करती थी।

गिरफ्तार आरोपी शेष कुमार

शेष कुमार, अनिमा को शादी के लिए परेशान कर प्रताड़ित करता था। कई बार अनिमा अपने माता-पिता बहनों को इस बात को बताई थी। 4 मई को भी शेष कुमार और अनिमा के बीच काफी बातचीत हुई.जिससे परेशान होकर अनिमा आत्महत्या का कदम उठाई।

फरार

चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग जांच से 13 मई को आरोपित शेष प्रधान पर अपराध क्रमांक 228/2024 धारा 306 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी किया गया। आरोपी शेष कुमार अपने निवास सूरजगढ़ से फरार हो गया और गिरफ्तारी से बचने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लगातार अपना रहने का ठिकाना बदल रहा था।

पुलिस उसके रिस्तेदार और मुखबीरों से लगातार जानकारी लेकर गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया जा रहा था। कल टीआई प्रशांत राव को आरोपी के ग्राम जामगांव पुइतला बलांगीर (उड़ीसा) में रहने की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर तत्काल चक्रधरनगर पुलिस की टीम बलांगीर उड़ीसा में दबिश दिया गया.

आरोपी को एक घर में खाना बनाते समय ही हिरासत में लेकर उसके परिजनों को सूचना दी गई। आरोपी से पूछताछ कर गिरफ्तारी की सम्पूर्ण कार्रवाई कर आज आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर आरोपी की पतासाजी/गिरफ्तारी में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, आरक्षक निकेतन पटेल तथा साइबर सेल के आरक्षक प्रताप बेहरा की विशेष भूमिका रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026