छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया आरओबी पर क्रेडिट पॉलिटिक्स: सुखदेव, नेत्रानंद और अभय ने मंत्री ओपी चौधरी को दी खुली बहस की चुनौती

खरसिया आरओबी पर सुखदेव, नेत्रानंद और अभय ने ओपी चौधरी को दी खुली बहस की चुनौती

वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने पांच तथ्यात्मक सवाल पूछकर वित्त मंत्री के दावों को खारिज किया

रायगढ़/खरसिया। खरसिया में रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। हाल ही में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने खरसिया में सभा के अवसर पर मंच से उद्बोधन देते हुए कहा कि आरओबी भाजपा की देन है और कांग्रेस सरकार ने इस परियोजना पर एक ईंट भी नहीं लगाई। भाजपा पार्टी ने उनके इस बयान को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से साझा भी किया। ओपी चौधरी के इस वक्तव्य पर खरसिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखदेव डनसेना, नेत्रानंद पटेल एवं अभय मोहंती ने संयुक्त बयान जारी कर पलटवार करते हुए कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बयान और दावा पूरी तरह असत्य और भ्रामक है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आरओबी परियोजना कांग्रेस शासनकाल में स्वीकृत हुई थी और उमेश पटेल के मंत्री रहते ही इसकी सभी औपचारिकताएँ पूरी कर ली गई थीं।



कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आरओबी की प्रशासनिक स्वीकृति आदेश, भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण, स्थल निरीक्षण, डिज़ाइनिंग एवं टेंडर जैसी सभी प्रक्रियाएँ कांग्रेस सरकार के दौरान ही संपन्न हो चुकी थीं। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस परियोजना का वर्चुअल शिलान्यास किया था। कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया कि – “जब सारी तैयारी कांग्रेस शासनकाल में पूरी हो गई थी, तो भाजपा किस आधार पर आरओबी बनाने का श्रेय लेने का प्रयास कर रही है?”

कांग्रेस नेताओं ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से पाँच सवालों के तथ्यात्मक उत्तर मांगे हैं –

1. आरओबी बनाए जाने के लिए आदेश कब स्वीकृत हुआ?
2. आरओबी के लिए भूमि अधिग्रहण और मुआवजा कब दिया गया था?
3. स्थल निरीक्षण और डिज़ाइनिंग कब हुई थी?
4. ठेकेदार का टेंडर कब स्वीकृत हुआ?
5. सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रधानमंत्री का वर्चुअल शिलान्यास क्या गलती से हुआ था या भाजपा के झूठे प्रचार का हिस्सा था?

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इन सवालों के तथ्यात्मक उत्तर भाजपा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के पास नहीं हैं, क्योंकि पूरी प्रक्रिया कांग्रेस सरकार के समय ही पूरी की जा चुकी थी।

आगे सुखदेव डनसेना, नेत्रानंद पटेल और अभय मोहंती ने ओपी चौधरी को खुली चुनौती देते हुए कहा – “अगर वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी अपने दावे को सही मानते हैं तो जनता के सामने खुले मंच पर बहस करें, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके, अन्यथा झूठा प्रचार कर जनता को गुमराह करना बंद करें।”

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने राजनीतिक दुर्भावना के चलते शुरुआती दो वर्षों तक इस परियोजना को वित्त विभाग में अटका कर रखा और ओवरब्रिज की जगह अंडरब्रिज बनाने की कोशिश की। इससे उनकी नीयत एवं नियति स्पष्ट होती है कि भाजपा विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बजाय पटरी से उतारना चाहती थी।

सुखदेव डनसेना, नेत्रानंद पटेल और अभय मोहंती ने स्पष्ट किया कि खरसिया का वास्तविक विकास केवल कांग्रेस के नेतृत्व में हुआ है। उमेश पटेल ने मंत्री रहते हुए क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाएँ शुरू कीं और आरओबी उसी श्रृंखला की एक कड़ी है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में भी खरसिया की जनता को वास्तविक विकास कार्य कांग्रेस ही देगी, जबकि भाजपा का एजेंडा विकास नहीं, बल्कि राजनीतिक दुर्भावनावश झूठ और भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करना हमेशा से रहा है। खरसिया क्षेत्र की जनता उनके प्रपोगेंडा को अच्छी तरह जानती और समझती है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख की ठगी: साइबर पुलिस ने मुख्य आरोपी मिनकेतन को किया गिरफ्तार

ग्रामीण महिलाओं को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर की गई थी धोखाधड़ी, पहले पकड़ी गई महिला आरोपी की निशानदेही पर हुई कार्रवाई
अक्टूबर 15, 2026