छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सत्तीगुड़ी चौक में मारपीट करने वालों पर अपहरण हत्या के प्रयास और बलवा जैसे संगीन धारा में अपराध दर्ज! तीन गिरफ्तार

रायगढ़। 29 सितंबर की रात सत्तीगुड़ी चौक पर कुछ युवकों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट का फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अपहरण, हत्या के प्रयास और बलवा जैसे संगीन धाराओं में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। इसके साथ ही इस मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है जिसमें से एक नाबालिक है। सभी को न्याय हिरासत में जेल में रखा गया है।

घटना का वायरल वीडियो

घटना को लेकर दूसरे दिन आहत अजय दास मानिकपुरी पिता जगत दास उम्र 23 साल निवासी कोतरारोड कल्लू पान ठेला के पास द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि 29 सितंबर के शाम अपने मोहल्ले का गणेश विसर्जन करने विजयपुर जा रहा था जो गांधी पुतला के पास से अकेले पैदल लौटकर वापस घर आने लगा। रात्रि करीब 9:30 बजे सत्तीगुडी चौक के पास रुककर अजय अपने भाई विनोद महंत को लेने सत्तीगुडी चौक बुलाया। उसी समय सत्तीगुडी चौक पर वास्तव ठाकुर, सागर विश्वकर्मा और उसके साथियों के साथ वहां पहुंचे। वास्तव ठाकुर ने अजय दास को उसके मोटर सायकल में बैठकर साथ चलने बोला। अजय के मना करने पर सभी ने अजय को गाली गलौज करते मारपीट कर मोटर सायकल में जबरन बिठाकर अष्टभुजी मंदिर के पास बने क्लब में ले जाकर बिज्जू ठाकुर के साथ हत्या करने की नियत से हाथ मुक्का डंडा राड से मारपीट कर चोंट पहुंचाये।

आहत के रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपहरण, हत्या का प्रयास, बलवा की सुसंगत धाराओं में अपाध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी किया गया। आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार थे जिनकी लगातार कोतवाली पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। जिनमें तीन आरोपियों को खरसिया क्षेत्र में देखे जाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा छापेमारी कर तीन आरोपी वास्तव सिंह ठाकुर, सागर विश्वकर्मा और उसके साथी अपचारी बालक को हिरासत में लिया गया।

आरोपी वास्तव सिंह ठाकुर बताया कि इनके ऊपर अजय मानिकपुरी के द्वारा कोतवाली में दर्ज कराये केस में 30 सितंबर को पेशी नियत थी। आरोपियों द्वारा अजय को बयान बदलने का दबाव बनाने के लिये मारपीट किये । कोतवाली पुलिस ने आरोपी- (1) वास्तव सिंह ठाकुर पिता छबि सिंह ठाकुर 23 साल निवासी कोतरारोड राजीव नगर गली नंबर 1 दुर्गा मंदिर के पास रायगढ़ थाना कोतवाली (2) सागर विश्वकर्मा उर्फ बाबा पिता सुंदरलाल विश्वकर्मा उम्र 30 साल निवासी कोतरारोड राजीव नगर गली नंबर 1 (3) विधि के साथ संघर्षरत बालक को सक्षम न्यायालय रिमांड पर भेजा गया जहां से आरोपियों को जेल वारंट एवं नाबालिक को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

आरोपी वास्तव सिंह ठाकुर पर थाना कोतवाली में मारपीट के तीन अपराध दर्ज हैं जिसमें एक हत्या का प्रयास मामला है। एसएसपी श्री सदानंद कुमार ने शांति व्यवस्था में खलल पैदा करने वाले तत्व किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किये जावेंगे कहकर मामले के शेष आरोपियों की शीघ पतासाजी, गिरफ्तारी के निर्देश थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को दिया गया है, टीआई कोतवाली के नेतृत्व में टीम लगातार आरोपियों के मिलने के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026