छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जंगल मे करेंट! 21 साल का युवक समा गया काल के गाल में! दोस्त ने सुनाई कहानी..

रायगढ़। रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज 2 किलोमीटर दूर लामीदरहा गांव के जंगल में सोमवार की रात वन्यप्राणी के बिछाये गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची चक्रधर नगर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम छोटे रेगडा निवासी सूरज किस्पोट्टा पिता रमेश किस्पोट्टा 21 साल ट्रेक्टर चलाने का काम करता था। सूरज गांव की ही एक शादीशुदा महिला को पत्नी बनाकर साथ में रखा था। इसी बीच सोमवार की देर रात पत्नी से विवाद के बाद उसे भी अपने एक अन्य साथी गंेदू मिंज के साथ लामीदरहा जंगल ले गया था। इसी दौरान बीच जंगल में वन्यप्राणी के शिकार के बिछार गए करंट प्रवाहित तार के चपेट में आने से सूरज किस्पोट्टा की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद डरे सहमे मृतक की पत्नी व उसका सूरज का साथी गेंदू मिंज गांव पहुंचकर परिजनों को इस घटना से अवगत कराया गया।

मंगलवार की सुबह परिजनों एवं गांव के ग्रामीणों के द्वारा चक्रधर नगर पुलिस को इस घटना से अवगत कराया गया। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। साथ ही साथ वन्यप्राणियों के शिकार के लिये जंगल में करंट बिछाने के मामले में पुलिस ने गेंन्दु मिंज को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

वीडियो

सोर्स: khabardoot.com

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026