छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सोनिया नगर रेल्वे ट्रैक पर मिली लाश.. शिनाख्ती में जुटी कोतवाली पुलिस

रायगढ़। आज 18 अगस्त की सुबह थाना कोतवाली में सोनिया नगर सब स्टेशन के पास रेल्वे ट्रैक के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना कोतवाली रायगढ़ को दी गयीं। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा थाने से सहायक उपनिरीक्षक दिलीप बेहरा और अन्य पुलिस कर्मियों को मौके के लिये रवाना किया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस को अप और डाउन रेलवे लाइन के बीच अज्ञात मृतक की उम्र करीब 50-55 साल का शव पड़ा मिला। कोतवाली स्टाफ द्वारा मर्ग पंचनामा कार्यवाही दौरान घटनास्थल एवं शव का निरीक्षण किया गया।

मृतक

मृतक आसमानी रंग का टी-शर्ट और कत्था रंग का पैंट पहने हुये है, जिसके पास किसी प्रकार का पहचान पत्र (आईडी) नहीं मिला है, आसपास के लोग से मृतक के संबंध में पूछताछ किये जाने पर किसी ने मृतक को नहीं पहचाना। पंचनामा कार्यवाही बाद कोतवाली पुलिस द्वारा शव को केजीएच के मच्युरी में रखवाया गया है। थाना कोतवाली में मर्ग कायम कर अज्ञात मृतक के वारिसानों की पतासाजी कर रही है। मृतक के फोटोग्राफ्स कई व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर मृतक के संबंध में जानकारी देने कोतवाली पुलिस रायगढ़ के द्वारा अपील किया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026