छोड़कर सामग्री पर जाएँ

विडियो: रायगढ़ में नए मरीन ड्राइव के लिए तोड़फोड़ शुरू.. जानिए रात से लेकर दोपहर तक तक क्या-क्या हुआ..

रायगढ़। नए मरीन ड्राइव के लिए जूटमिल क्षेत्र के प्रगति नगर में आज सुबह प्रशासन का बुलडोजर चल गया। केलो नदी किनारे बसे करीब 295 मकान इससे प्रभावित होंगे। आज प्रगति नगर क्षेत्र में 20 मकान को तोड़ने का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया। इस दौरान प्रशासन को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस से झुमा झटकी की भी हुई और अंततः तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू हो गई है।

अब तक क्या क्या हुआ..

कल रात करीब 10:00 बजे से प्रभावित सैकड़ो की संख्या में रायगढ़ जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के बंगले पर करीब 2 घंटे तक डटे रहे। इनका एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मिलने गया था मगर बात कुछ नहीं बनी। इसके बाद रात करीब 1:30 बजे पैदल मार्च करते हुए, रायगढ़ महापौर जीवर्धन चौहान के निवास पर भी प्रभावित पहुंचे। जहां महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मगर महापौर उनसे मिलने के लिए बाहर नहीं आए।

आपको बता दे कि 44 करोड़ की लागत से 1200 मीटर की मरीन ड्राइव निर्माण होना है। बीते 29 मई को निगम द्वारा इन कयाघाट, प्रगतिनागर क्षेत्र में रहने वालों को कब्जा छोड़ने का नोटिस जारी किया गया था। 13 जून की शाम को नोटिस मिला कि अगले दिन 14 जून की सुबह 8:00 बजे से प्रशासन द्वारा तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

आज सुबह प्रशासन पूरे दलबल और भारी पुलिस बल के साथ इस क्षेत्र के प्रगति नगर पर  बुलडोजर की कार्रवाई करने के लिए निकला। इस दौरान प्रभावितों और प्रशासनिक अमले के बीच काफी तीखी नोकझोंक, बहस, धक्कामुक्की भी हुई। महिलाओं के साथ विरोध कर रही कांग्रेस नेत्री बरखा सिंह समेत कुछ अन्य महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

इसके बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला के नेतृत्व में 15-20 कांग्रेसियों ने भी सुबह करीब 11:00 बजे वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की। पुलिस को भी इनको कंट्रोल करने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन करीब 15 मिनट में मामला ठंडा पड़ गया और आंदोलन खत्म हो गया।

इसी बीच यह फेसबुक में यह खबर फैल रही है कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने यह घोषणा कि सभी प्रभावितों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास प्रदान किया जाएगा और इसके लिए प्रभावितों की तरफ से दी जाने वाली 75000 की राशि भी CSR मद से सरकार देगी।

फिलहाल तोड़फोड़ की करवाई जा रही है। मुझे जानकारी के अनुसार प्रगति नगर में आज करीब 20 मकान पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026