छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और सड़क निर्माण जायजा लेने पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव! आप भी जानिए आखिर कितना हुआ काम

  • उप मुख्यमंत्री अरूण साव निर्माण कार्यों की प्रगति देखने स्थल निरीक्षण में पहुंचे
  • समूह जल प्रदाय योजना व सड़क निर्माण का जायजा लेने पहुंचे
  • सभी निर्माणाधीन कार्यों में गुणवत्ता व समय-सीमा में पूर्णता पर दिया विशेष जोर

रायगढ़, 25 जून 2024/ उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने आज अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान रायगढ़ क्षेत्र के निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड रायगढ़ द्वारा भेलवाटिकरा संबलपुरी समूह जल प्रदाय योजना के तहत निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किए।

29 गांव में पानी देगा नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट

निर्माणधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के संबंध में उप मुख्यमंत्री अरूण साव को ईई पीएचई ने बताया कि आस पास के 29 गांवो में जलापूर्ति की सुविधा प्रदान करने के लिए यह ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किया जा रहा है। इसके लिए रॉ वॉटर केलो डैम से पानी लाकर उसका ट्रीटमेंट किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने उप मुख्यमंत्री श्री साव को वॉटर ट्रीटमेंट की कार्यविधि से अवगत करवाया।

वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट

टाइमलाइन कर रखें ध्यान

उप मुख्यमंत्री  साव ने निश्चित समय अवधि में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिस पर अधिकारी द्वारा बताया गया कि आगामी मार्च तक काम पूरा करने की समय-सीमा तय की गई है।

मौके पर उन्होंने  केलो डैम के इंटेक वेल का का भी निरीक्षण किया, जहां से ट्रीटमेंट प्लांट में पानी सप्लाई किया जाएगा। ईई पीएचई ने बताया की इंटेक का बेस का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब ऊपरी हिस्सों का काम शुरू किया जा रहा है।      

सड़क निर्माण का लिया जायजा

इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने रायगढ़ पूंजीपथरा घरघोडा-धरमजयगढ़ मार्ग के निर्माण कार्यों निरीक्षण कर अन्य निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी ली।

सड़क निर्माण का जायजा लेते डिप्टी सीएम

ईई पीडब्ल्यूडी ने बताया कि रायगढ़ पूंजीपथरा घरघोड़ा-धरमजयगढ़ मार्ग में 56 कि.मी.का कार्य किया जा रहा है, कुछ स्थानों में निर्माण कार्य चल रहे है जो एक सप्ताह में पूर्ण हो जाएगा।

इसी तरह खरसिया धरमजगढ़ मार्ग में 91 कि.मी. का कार्य किया जाना है। जो 42 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। जिस पर उप मुख्यमंत्री साव ने जिले में चल रहे सभी कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने एवं सतत् फिल्ड निरीक्षण कर काम पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026