छोड़कर सामग्री पर जाएँ

धरमजयगढ़ में सड़क पर लाश रखकर चक्का जाम: 108 एंबुलेंस में दो लाशों के साथ बैठा स्वस्थ युवक, रास्ते में रहस्यमयी तरीके से गायब! आधे घंटे बाद मरणासन्न हालत में अस्पताल लाई 112..

धरमजयगढ़/रायगढ़। दशहरे की रात को धरमजयगढ़ क्षेत्र में हुई तीन युवकों की मौत के बाद लोग सड़क पर उतर आए है। शव को सड़क चक्काजाम कर दिया है। पब्लिक का आक्रोश तीसरी हुई मौत से है।

वीडियो: सड़क पर लाश रखकर चक्का जाम

दरअसल दशहरा के दिन खम्हार गांव के दो युवक आशीष राठिया और सरोज सवरा दशहरा देखने के लिए गए थे, लेकिन मिरिगुड़ा के पास खड़ी एक वाहन से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद 108 संजीवनी मौके पर पहुंची। दोनों युवक को एंबुलेंस में डाला गया और उसके साथ में एक अटेंडर के रूप में नरेश राठिया भी बैठा। उस बात नरेश अपने ट्रैक्टर में आ रहा था। उसे बताया गया कि इनमें से एक उसके परिवार का है।

रात करीब 10:00 बजे एंबुलेंस जब अस्पताल पहुंची। तब एंबुलेंस में दो युवको के शव थे। अटेंडर नरेश राठीया का कोई पता नहीं था।

इसके करीब 25-30 मिनट के बाद अस्पताल में 112 की गाड़ी आई। जिसमें अटेंडर नरेश राठिया मरणासन्न अवस्था में था। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। 112 ने लोगों को बताया कि नरेश भंवरखोल के पास उन्हें सड़क गंभीर हालत में मिला था।

[videopress 96aZIQH0 w=472 h=850]

नरेश राठिया की मौत पर लोगों को गहरा शक है। पूरा घटनाक्रम भी रहस्यमयी है! जब वह 108 एंबुलेंस में बैठकर अस्पताल के लिए निकला, मगर बीच रास्ते में वह कहां गायब हो गया। एंबुलेंस का ड्राइवर का कहना है कि उसने नरेश राठिया बैठा तो था, मगर रास्ते में वह कब उतरा… उसे पता नहीं चला। वही 112 की टीम के द्वारा कहना है कि नरेश उन्हें सड़क में मिला था! पूरा घटनाक्रम करीब 40 मिनट का है। इस 40 मिनट के अंदर ऐसा क्या हो गया कि नरेश की भी मौत हो गई…??

वीडियो: मृतक के परिजन घटना के बारे में बताते हुए

फिलहाल धरमजयगढ़ में नरेश की रहस्यमई मौत को लेकर पब्लिक में जबरदस्त आक्रोश है। पहले लोगों ने इसकी शिकायत धरमजयगढ़ थाना और एसडीओपी से की। उसके बाद राजीव चौक पर नरेश की लाश को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया गया है।

मौके पर एसडीओपी समेत पुलिस टीम लोगों को समझने में लगी है। उन्हें आश्वासन दिया जा रहा है कि इस मामले की तह तक जांच की जाएगी। खबर लिखे जाने तक लोगों का चक्का जाम जारी है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026