छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बेटी अस्पताल में और बाप घूम घूमकर कर था मतवारी! बूढ़ी मां ने टोका: दी खौफनाक मौत! 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा

रायगढ़: रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शराब के नशे में एक कलयुगी बेटे ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी 70 वर्षीय बुजुर्ग मां को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। दरिंदगी यहीं नहीं रुकी, जब 10 साल की मासूम बेटी अपनी दादी को बचाने आई, तो इस हैवान पिता ने उस पर भी जानलेवा हमला कर दिया।

​धरमजयगढ़ पुलिस ने वारदात के महज 24 घंटे के भीतर इस खौफनाक हत्याकांड का खुलासा करते हुए कातिल बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए इस सनसनीखेज हत्याकांड की पूरी खौफनाक कहानी:

अस्पताल में भर्ती थी एक बेटी, घर ‘आयुष्मान कार्ड’ लेने आया था पिता

पुलिस विवेचना में जो कहानी सामने आई है, वह बेहद दर्दनाक है। आरोपी संदीप लकड़ा (37 वर्ष, निवासी ग्राम चिकटवानी मुडाडीपा) की एक बेटी क्रिटीवा का एक्सीडेंट में पैर टूट गया था। उसकी पत्नी और बच्चे 11 मई से रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज करवा रहे थे।

14 मई को आरोपी संदीप अपनी 10 साल की बेटी अगोस्टिना के साथ रायगढ़ से वापस गांव (धरमजयगढ़) आया। उसे घर से ‘आयुष्मान कार्ड’, खाना बनाने के बर्तन और कंबल लेकर वापस अस्पताल जाना था।

मां ने शराब पीने से रोका, तो बन गया कातिल

अस्पताल में तड़प रही बेटी के लिए सामान ले जाने के बजाय, संदीप गांव में घूम-घूम कर शराब पीने लगा। जब उसकी 70 वर्षीय बुजुर्ग मां मेरीना लकड़ा ने उसे शराब पीते देखा, तो उन्होंने उसे डांटा और कहा कि “मतवारी कर रहे हो”। मां की यही डांट इस शराबी बेटे को इतनी नागवार गुजरी कि वह घर से निकल गया। कुछ देर बाद वह और ज्यादा शराब पीकर लौटा और घर में रखे एक मोटे डंडे से अपनी बुजुर्ग मां के सिर और कान पर ताबड़तोड़ वार करने लगा।

पुलिस हिरासत में आरोपी

दादी को बचाने आई 10 साल की बेटी, पिता ने उसका भी सिर फोड़ा

अपनी दादी को खून से लथपथ देखकर 10 साल की मासूम अगोस्टिना बीच-बचाव करने दौड़ी। लेकिन शराब के नशे में अंधे हो चुके पिता ने अपनी ही बेटी को जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर भी डंडे से जोरदार प्रहार कर दिया। खून से लथपथ मासूम किसी तरह अपनी जान बचाकर दूसरे घर में भाग गई और वहां बेहोश होकर गिर पड़ी। इधर, गंभीर चोटों के कारण बुजुर्ग मां मेरीना लकड़ा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, हत्या का हथियार बरामद

घायल बच्ची का अस्पताल ले जाते हुए

घटना की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मासूम अगोस्टिना को तुरंत एंबुलेंस से सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने हत्या (BNS की धारा 103(1), 109) का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की और महज 24 घंटे के भीतर कातिल बेटे संदीप लकड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026