छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के डायरेक्टर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में! तीन हज़ार लोगो के 35 करोड़ है फसे..

रायगढ़। इंडिया में पूरे देश के साथ-साथ रायगढ़ जिले के बीच हजारों निवेशको के पैसे डूब रखे है। इसमें सहारा क्रेडिट कॉपरेटिव सोसाइटी के डायरेक्टर करुणेश अवस्थी को रायगढ़ पुलिस ने उसे ट्रॉजिट रिमांड में रायगढ़ लाया गया है।

दरअसल रायगढ़ के निवेशकों ने डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था। इसमें लंबे समय से रिमांड में लाने की तैयारी कर रही थी। कोतवाली पुलिस ने मध्यप्रदेश के मुरैना में एफआईआर दर्ज था। वहां के जेल में है। कोतवाली थाने के प्रभारी शनिप रात्रे ने मीडिया को बताया कि इसे अभी न्यायिक रिमांड रायगढ़ लाया गया है । जिसमें अभी करीब 15 दिनों तक रायगढ़ में ट्रॉजिट रिमांड में रखा जाएगा।

जिले से करीब 35 करोड़ का निवेश

जिले में 3 हजार से अधिक लोगों का करीब 35 करोड रुपए इस सोसाइटी में निवेश कर रखा है। लोग पैसो की वापसी के लिए लगातार मांग कर रहे है, इसमें पुलिस ने सितंबर 2022 में एफआईआर होने के बाद जनवरी रायगढ़ में फ्रेनचाइजी के मैनेजर ओम प्रकाश शर्मा की गिरफ्तारी जनवरी में हुई थी। इसके साथ सहारा क्रेडिट कॉपरेटिव सोसाइटी लिमिटेंड और सहारा क्यू शॉप के डायरेक्टर करुणेश अवस्थी को मध्यप्रदेश पुलिस ने कुछ माह गिरफ्तारी की । रात्रे ने बताया कि इस मामले में बताया कि इसमें निवेशकों को राशि दोगुना करने की बात कह करके लोगों से पैसा लिया गया। ऐसे में काफी पहले इस मामले में इसमें चिंटफंड और धोखाधड़ी के केस में अपराध पंजीबद्ध किया गया था । अब चालान पेश करने के बाद इसमें रिमांड लाया गया है। अवस्थी को मुरैना से लाया गया है।

65 लोगों की गिरफ्तारी होंने की चर्चा

इस मामले में सहारा इंडिया के निवेशकों के पैसा लगा हुआ है, उसमें अलग अलग एफआईआर दर्ज है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में करीब 65 डायरेक्टर और उससे मैनेजर सलिप्ता है। धीरे धीरे इनकी गिरफ्तारी हो रही है, जहां पर गिरफ्तारी हो चुकी है। उन प्रदेशो से इन्हें ट्रॉजिट रिमांड में लाया जा रहा है । इस मामले में रायगढ़ के प्रकाश निगानिया ने अपराध पंजीबद्ध कराया है।

10-10 हजार रुपए से निवेशक खुश नहीं

अभी केन्द्र सरकार सहारा इंडिया के निवेशको को केन्द्र सरकार ने एक पोर्टल बनाया है, जिसमें हर निवेशको को 10-10 हजार रुपए दिए जा रहे है, हालांकि यह पहला स्टॉलमेंट होंने की बात कही जा रही है। लेकिन पहला किस्त कम राशि मिलने से निवेशकों में निराशा है अधिक राशि दिए जाने की बात कही जा रही है। कईयों ने इसके लिए आवेदन भी नहीं भरा है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026