छोड़कर सामग्री पर जाएँ

होली में DJ को लेकर पुलिस और गाववालो के बीच विवाद! हेड कांस्टेबल को पीटा! जाना पड़ा अस्पताल ! अपराध दर्ज ! भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की घटना

रायगढ़: जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में होली के दिन एक पुलिसकर्मी के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की। घटनाक्रम में, पुलिसकर्मी सुरेंद्र ठाकुर ने गांव में तेज आवाज में चल रहे डीजे को कम करने के लिए कहा, जिसके बाद आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उन पर धारदार हथियार से वार किया। इस घटना में सुरेंद्र को चोट आई और उन्हें जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित सुरेंद्र ठाकुर भूपदेवपुर थाना में गस्ती प्रधान आरक्षक के पद पर नियुक्त हैं। होली के दिन, वे थाने के एक अन्य पुलिसकर्मी और चालक योगेश डनसेना के साथ पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे। दोपहर में वे लंच के लिए भूपदेवपुर थाना लौटे। उसी समय, चालक योगेश डनसेना ने गढ़कुर्री में अपने रिश्तेदार के यहां से घूमकर आने की बात कही।

प्रधान आरक्षक सुरेंद्र ठाकुर और चालक गढ़कुर्री में रिश्तेदार से मिलने के पश्चात वापस आ रहे थे। तभी गढ़कुर्री गांव के कुछ लोग तेज आवाज में डीजे पर नाच-गाना कर रहे थे। सुरेंद्र ने उन्हें डीजे की आवाज कम करने के लिए कहा, जिसके गांव के विकास यादव, कन्हैया चौहान, चैतन राठिया तथा उनके अन्य साथियो के साथ विवाद शुरू हो गया.

इसी दरमियान विकास यादव ने अपने पास रखे हथियार से प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र पर हमला कर दिया, जिससे उनके माथे पर चोट आई। साथ ही ग्रामीणों ने हाथों और मुक्कों से भी मारपीट की। जिसके परिणामस्वरूप सुरेन्द्र के पीठ, सीना, तथा शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।

इस मारपीट की घटना को देखकर वाहन चालक योगेश डनसेना, गांव के मोहन राठिया और उनकी पत्नी ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद स्थिति काबू में आई। घटना के उपरांत, घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए जिंदल अस्पताल लाया गया, जहां पर उन्होंने घटना की सूचना भूपदेवपुर थाना में दी।

अपराध दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 118(1)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026