छोड़कर सामग्री पर जाएँ

श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम श्री राम मंदिर गांधीगंज रायगढ़ में! पहुँचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी!

  • वर्षों के संघर्ष, प्रतीक्षा और तपस्या के उपरांत आज विराजमान हुए हमारे प्रभु श्री राम-वित्त मंत्री ओपी चौधरी
  • प्रभु श्री राम जी के चरित्र एवं उनके जीवन पर लिखी रामचरित मानस में इतनी ताकत है कि पूरी दुनिया को दिखाती है सर्वश्रेष्ठ रास्ता
  • वित्त मंत्री ने प्रभु श्री राम के दर्शन कर देश एवं प्रदेश के खुशहाली की कामना की

रायगढ़, 22 जनवरी। श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम श्री राम मंदिर गांधीगंज रायगढ़ में आयोजित किया गया। मौके पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी मंदिर पहुंचे और महाआरती कर सर्वमंगल की कामना की। इस पावन अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया।

श्री राम मंदिर गांधीगंज

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि वर्षो के संघर्ष, प्रतीक्षा और तपस्या के उपरांत आज हमारे प्रभु श्री राम विराजमान हुए हैं। आज का यह ऐतिहासिक दिवस छत्तीसगढ़, भारत ही नहीं अपितु सनातन परंपरा में आस्था रखने वाले पूरी दुनिया के लोगों के लिए गौरव और भावुक कर देने वाला दिन है। श्री चौधरी ने कहा कि यह केवल अयोध्या के श्री राम मंदिर का ही नहीं, बल्कि पूरे भारत की प्राण प्रतिष्ठा है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी मंदिर पहुंचे र सर्वमंगल की कामना की

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि आज श्री राम जी का जो चरित्र है, रामचंद्र जी के जीवन पर लिखी जो रामचरित मानस है, उसमें इतनी ताकत है कि न केवल छत्तीसगढ़ को, भारत को बल्कि पूरी दुनिया को को एक सर्वश्रेष्ठ रास्ता दिखाने की ताकत रखती है। हम किसी भी युग में जाकर देखे तो हर युग में कुछ बुराईयां रहती है और बहुत सारी अच्छी ताकतें रहती है। बुराईयों एवं अच्छी ताकतों की लड़ाई हर युग की सच्चाई है। सदगुणों और दुर्गुणों के बीच द्वंद चलता रहता है, लेकिन विजय हमेशा सदगुण की होती है, यह हमारी संस्कृति कहती है। हर युग में जो कलियुग रहता है उस कलियुग को हम दुर्गुणों के रूप में देख सकते है। रामचरित मानस में भी कलियुग का वर्णन है, हर युग के दुर्गुणों का वर्णन है और वही राम चरित मानस में कहा गया कि कोई अबुध नहीं होगा, कोई लक्षण विहीन नहीं होगा।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी मंदिर पहुंचे और महाआरती कर सर्वमंगल की कामना की

उन्होंने कहा कि आज हम समाज में श्रेष्ठ शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था एवं हमारे संस्कृति के प्रति सम्मान को लेकर आगे बढ़े। समाज में किसी भी रूप में भूमिका निभा रहे लोगों के लिए रामचरित मानस एक बहुत बड़ी प्रेरणा है। भगवान श्री राम के आदर्श जीवन से उनके मर्यादा पुरूषोत्तम चरित्र से हम सब लोग प्रेरणा ले और अपने खुद के जीवन में आगे चीजों को अच्छा करें और समाज को एवं देश को आगे बढ़ाने की दिशा समर्पित भाव से काम करें।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी मंदिर पहुंचे और महाआरती कर सर्वमंगल की कामना की

इस अवसर पर श्री उमेश अग्रवाल, श्री गुरूपाल भल्ला, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री गौतम अग्रवाल, श्री विवेक रंजन सिन्हा, श्री सुरेश गोयल, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, एसएसपी श्री सदानंद कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा, सहायक कलेक्टर श्री युवराज मरमट, आईपीएस श्री आकाश श्रीश्रीमाल, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, एसडीएम रायगढ़ श्री गगन शर्मा, उपायुक्त श्री सुतीक्षण यादव, सहायक नोडल श्री अनिल बाजपेयी सहित जिले के गणमान्य नागरिक एवं जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी मंदिर पहुंचे और महाआरती कर सर्वमंगल की कामना की

मानस मंडलियों द्वारा किया गया राम चरित मानस का पाठ

श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मानस मंडलियों ने राम चरित मानस का पाठ कर पूरे पंडाल को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर उपस्थित श्रद्धालु भी राम नाम का जाप करते दिखाई दिए। मानस मंडली में ग्राम बनसिया के श्री मनोहर पटेल, उसरौट के श्री रामलाल, मुरालीपाली के श्री नीलाम्बर पटेल एवं ग्राम-देवरी के श्री ब्रजलाल चौहान की मंडली शामिल रही।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026