छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक के छोटे भाई जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक ने थामा ओपी चौधरी का दामन! कांग्रेस छोड़ साथियों के साथ ज्वाइन की भाजपा…

रायगढ़। जिले की सियासी गलियारों से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है। यहां रायगढ़ के पूर्व कांग्रेसी विधायक प्रकाश नायक के छोटे भाई और जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कोरबा जिले में रायगढ़ विधायक और सूबे के मंत्री ओपी चौधरी के समक्ष अपने दल बल के साथ भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है।

अपनी स्थितीफे में उन्होंने लिखा कि

मैं कैलाश डॉ शक्राजीत नायक जिला पंचायत सदस्य के रूप में सरिया क्षेत्र ( विधानसभा रायगढ़ ) का विगत 4 वर्षों से प्रतिनिधित्व कर रहा हूं।

मेरे राजनीतिक जीवन मैं साथ देने और संवारने के लिए कांग्रेस पार्टी, नेतृत्व और बड़े भाई श्री प्रकाश नायक जी सहित मेरे सभी साथियों का आभार व्यक्त करता हूं।

आज मैं कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।
🙏🙏🙏

कैलाश नायक की फेसबुक पोस्ट

इधर उनके भाजपा प्रवेश पर मंत्री ओपी चौधरी ने बधाई दी है और अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से इसकी जानकारी दी और कहा कि

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीति-रीति से प्रभावित होकर रायगढ़ के जनप्रतिनिधियों ने भाजपा का दामन थामा है। कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक जी, रायगढ़ के पूर्व विधायक के प्रतिनिधि हुकुम चंद अग्रवाल जी सहित महावीर अग्रवाल जी, कैलाश अग्रवाल जी, योगेन्द्र अग्रवाल, टिंकू अग्रवाल जी ने मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए बुधवार को भाजपा प्रवेश किया। इस दौरान ब्रृजेश अग्रवाल जी, आशुतोष अग्रवाल जी भी उपस्थित थे।

ओपी चौधरी की फेसबुक पोस्ट

आपको बता दे की नायक परिवार शुरू से ही राजनीति के क्षेत्र में अपना दबदबा रखता है। इनके पिता डॉ शक्राजित नायक रायगढ़ से पूर्व विधायक के साथ साथ छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

आपको बता दें कि उनके पिता डॉ शक्राजित नायक पहले भाजपा से सरिया विधानसभा विधायक रह चुके हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के गठन के बाद भाजपा छोड़ उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली और इसके साथ ही सिंचाई मंत्री के रूप में अपना कार्य भी किया। सरिया सीट विलोपित होने के बाद उन्होंने रायगढ़ से चुनाव लड़ा और एक बार जीते। इसके बाद अगली विधानसभा में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

डॉक्टर साहब की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ते हुए उनके पुत्र प्रकाश नायक ने 2018 में रायगढ़ से कांग्रेस की टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ा और कांग्रेस की लहर में जीते भी। इसके बाद कांग्रेस ने अगले विधानसभा चुनाव में उन्हें दोबारा प्रत्याशी चुना, मगर उन्हें रायगढ़ के वर्तमान विधायक ओपी चौधरी से भारी मतों से हार का सामना करना पड़ा। आज उनके छोटे भाई ने ओपी चौधरी के ही समक्ष भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026