छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Dogs and Indians Not Allowed: आज गांधी जी होते तो रायगढ़ के अमाया रिजॉर्ट नहीं जा पाते…

रायगढ़। ब्रिटिश भारत के दौर में कई जगहों पर बोर्ड लगे होते थे जिन पर लिखा होता था “Dogs and Indians Not Allowed” यानी “कुत्ते और भारतीयों का प्रवेश वर्जित है।” इसका मतलब था कि उन जगहों पर भारतीयों और कुत्तों को प्रवेश नहीं दिया जाता था। यह उस समय ब्रिटिश शासन में भारतीयों के संस्कृति, सभ्यता और वेषभूषा के साथ हो रहे गहरे भेदभाव और अपमान को दर्शाता था। रायगढ़ में भी कल गुरुवार ऐसा ही कुछ दृश्य देखने को मिला।

रायगढ़ के बरमकेला में रहने वाले 67 वर्षीय बुजुर्ग ग्रामीण विष्णु चरण साहू रायगढ़ कैदीमुड़ा जूटमिल में अपनी बेटी के घर आए थे। जहां उनके सम्मान में उनके नाती के द्वारा रायगढ़ के अटल चौक स्थित अमाया रिसॉर्ट में डीनर का आयोजन किया था। इसके लिए उन्होंने एडवांस बुकिंग भी की थी। शाम को जब सपरिवार जब रिजॉर्ट पहुंचे तब गार्ड द्वारा बुजुर्ग ग्रामीण विष्णु चरण साहू को गेट पर रोक दिया गया कारण था उनकी ग्रामीण वेशभूषा!

जब परिवार द्वारा बताया गया कि उनकी बुकिंग है, तब उन्हें गार्ड ने अंदर जाने दिया। अंदर खाने का ऑर्डर के बाद होटल स्टाफ से गार्ड की शिकायत की गई और बताया कि उस दुर्व्यवहार के कारण वे लोग खराब और अनकंफरटेबल फील कर रहे थे। जिसके बाद होटल के बड़े अधिकारी आए और उन्होंने उल्टे बुजुर्ग ग्रामीण पर उनकी ग्रामीण वेशभूषा को लेकर आपत्ति जताई और इसे लेकर होटल स्टाफ और फैमिली के बीच बहस भी हुई और अंततः फैमिली को अपमानित होकर बुजुर्ग ग्रामीण की वेशभूषा के कारण बाहर जाना पड़ा।

होटल के बाहर धरने पर बैठे युवा और गमछे में विष्णु चरण साहू

मामले की जानकारी जब लोगों को लगी तो होटल के सामने कुछ जागरूक युवाओं के द्वारा ग्रामीण वेशभूषा को लेकर किए गए अपमान का विरोध किया गया। जूट मिल पुलिस को बीच में आकर मध्यस्थता करनी पड़ी। सोशल मीडिया में इसके वीडियो वायरल होने लगे। मामले को तूल पकड़ता देखकर होटल मैनेजमेंट द्वारा माफी मांग ली गई। परिवार भी बिना डिनर किए वहां चला गया। अगले दिन यह मामला मीडिया में छाया रहा और हर किसी की जुबान पर था।

एक सवाल

इस बारे में बताया जाता है कि बुजुर्ग विष्णु चरण साहू पिछले 30-35 सालों से गमछा बनियान वाली इसी ग्रामीण वेशभूषा में रहते हैं। हर सुख दुख शादी ब्याह के में इसी ग्रामीण वेशभूषा में आते-जाते हैं। उन्हें क्या पता था की उम्र इस पड़ाव में अपने ही देश में उन्हें अपनी वेशभुषा के कारण सपरिवार अपमानित होना पड़ेगा। इस पूरे घटनाक्रम को देखकर कहा जा सकता है…

“आज गांधी जी होते तो रायगढ़ के अमाया रिजॉर्ट नहीं जा पाते…”

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026