छोड़कर सामग्री पर जाएँ

स्कूल से भगाकर ले गया! 11 महीने बाद मिला! अपरहण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के जैसे गंभीर धाराओ के तहत अपराध दर्ज..

रायगढ़। रायगढ़ जिले की तमनार पुलिस ने 24 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक 11 महीना पहले नाबालिक लड़की को स्कूल से भगाकर ले गया था। उससे शादी भी की और उससे शारीरिक संबंध भी बनाये। काफी कोशिशें के बाद वह लड़की पुलिस को उस युवक के साथ मिली। पुलिस ने उसे युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके ऊपर अपहरण दुष्कर्म और पास्को एक्ट जैसे गंभीर मामलों के तहत अपराध दर्ज कर रिमांड में जेल भेजा है।

इस मामले में रायगढ़ पुलिस ने बताया कि तमनार थाने में 11 माह से एक बालिका लापता थी। बालिका लापता बालिका के पिता द्वारा 3 अप्रैल 2023 को थाना तमनार में 30 मार्च को बालिका स्कूल जाने के लिए घर से निकलना और वापस नहीं आने की जानकारी देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। जिस पर थाना तमनार में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 363 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।

जांच दौरान बालिका का अमित कुमार चौहान (24 साल) निवासी सुखवासु पारा लैलूंगा के साथ होने की जानकारी मिली। संदेही अमित कुमार भी घर से लापता था। जिसके रायपुर में होने की जानकारी मिली थी। तमनार पुलिस टीम पहले भी बालिका और संदेही को पता तलाश करते रायपुर गई थी किन्तु दोनों वहां भी नहीं मिले। दोनों की तमनार पुलिस लगातार पतासाजी कर रही थी किंतु दोनों का पता नहीं चल पा रहा था। दोनों घर परिवार वालों के संपर्क में भी नहीं थे।

गुरुवार 7 मार्च को  दोनों के गांव आने की जानकारी थाना प्रभारी तमनार को लगाए मुखबिरों से मिलने पर तत्काल पुलिस टीम लैलूंगा रवाना किए, जहां संदेही अमित कुमार के पास बालिका मिली।

बालिका को दस्तयाब कर महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया। जिसमें उसने अमित चौहान द्वारा शादी करने की बात कह कर भगा ले जाना और शारीरिक संबंध स्थापित करना बताई। बालिका के कथन और मेडिकल पश्चात प्रकरण में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराएं विस्तारित कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पश्चात जेल दाखिल किया गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, सहायक उप निरीक्षक खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया, महिला प्रधान आरक्षक उषा रानी तिर्की, आरक्षक सनत कंवर विशेष भूमिका रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026