छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चुनाव ड्यूटी के दौरान शराब पीकर पहुंचे सब इंजिनियर! विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट का मिला था दायित्व! चार्जशीट जारी

रायगढ़, 21 अप्रैल 2024। स्थैतिक निगरानी दल में विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट के रूप में ड्यूटी के दौरान शराब सेवन करने वाले उप अभियंता को आज विभागीय जांच के संबंध में आरोप पत्र जारी किया गया है। चार्जशीट में 15 दिवस के भीतर आरोपों के संबंध में जवाब देने हेतु लेख किया गया है। 

रायगढ़ जिला प्रशासन ने इस मामले में बताया कि  केलो परियोजना निर्माण संभाग लाखा खरसिया के उप अभियंता हृदयानंद राम की ड्यूटी स्थैतिक निगरानी दल में विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट के रूप में चेक पोस्ट नाका बैसपाली, थाना कोतरा रोड विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 18 खरसिया में लगाई गई थी, जिसमें 15 अप्रैल 2024 को ड्यूटी के दौरान शराब पीकर उपस्थित हुए थे। उप अभियंता हृदयानंद राम के शराब पीकर नशे की हालत पर ड्यूटी करने की शिकायत हुई थी। शिकायत के आधार पर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के निर्देश पर किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ़ में थाना प्रभारी कोतरारोड रायगढ़ द्वारा मुलाहिजा कराया गया। डाक्टरी परीक्षण रिपोर्ट में शराब सेवन करने की पुष्टि की गई है।

चेक पोस्ट में जांच के दौरान आम जनता को परेशानी हुई थी, जिसके कारण शासन-प्रशासन एवं भारत निर्वाचन आयोग की छवि धूमिल हुई है, जो घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आती है। इस प्रकार अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रावधानों का उल्लंघन किया गया है, जिसके परिणाम स्वरुप अपचारी कर्मचारी द्वारा स्वयं को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 14 के अधीन अनुशासनात्मक कार्रवाई का भाग बना लिया गया है। पूर्व में हुई शिकायत एवं करवाई के अनुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रायगढ़ द्वारा उप अभियंता श्री हृदयानंद राम  को आरोप पत्र जारी किया गया है।

अधिरोपित आरोप के संबंध में उन्हें प्रत्यक्ष सुनवाई, मौखिक जांच करने एवं अपनी प्रतिरक्षा में गवाह एवं अभिलेख प्रस्तुत करने के संबंध में 15 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। चार्जशीट का जवाब समाधानप्रद नहीं पाये जाने पर विभागीय जाँच की कार्यवाही की जाएगी, विभागीय जाँच में आरोप प्रमाणित पाये जाने पर सेवा से बर्खास्त करने की कार्यवाही भी की जा सकती है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026