छोड़कर सामग्री पर जाएँ

तमनार आंदोलन के दौरान महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत: एसपी ने कहा- दो आरोपियों ने किया गिरफ्तार, बाकियों की तलाश

रायगढ़। रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र से बड़ी खबर निकल कर आ रही है। बीते 27 दिसंबर को तमनार आंदोलन के हिंसक रूप में आने के बाद कुछ उपद्रवी युवकों ने महिला कांस्टेबल के साथ शर्मनाक हरकत की थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने मीडिया को दिए बयान में बताया कि

“तमनार में कानून व्यवस्था की ड्यूटी के दौरान बहुत ही गंभीर बहुत ही अमानवीय घटना हुई है। जिसमें महिला आरक्षक के साथ सिलभंग एवं हत्या का प्रयास करना और लूट जैसी गंभीर घटना हुई है। उसमें तत्काल अपराध पंजीबध किया गया है। साथ ही इस मामले में अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, और बाकी आरोपियों की भी  पहचान कारवाई की जा रही है, और गिरफ्तारी करके शक्त कार्रवाई की जाएगी, मामले को गंभीरता से देखा जा रहा  है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।”

आपको बता दे की तमनार में जिंदल पावर को आबंटित कोयला खदान के विरोध में चल रहे जनांदोलन ने बीते 27 दिसंबर शनिवार को न केवल हिंसक रूप ले लिया, बल्कि इस दौरान मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना भी सामने आई है। विरोध प्रदर्शन की आड़ में कुछ असामाजिक तत्वों ने कानून और मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं। हिंसक भीड़ में शामिल युवकों के एक समूह ने एक महिला आरक्षक को घेरकर अभद्रता की और उसकी वर्दी तक फाड़ दी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर अभी तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया है और बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जारी है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026