छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ई-रिक्शा खरीदने पर श्रमिकों को मिलेगा 1.50 लाख रुपये तक का अनुदान: श्रम विभाग ने मंगाए ऑनलाइन आवेदन

रायगढ़। असंगठित एवं निर्माण श्रमिकों को स्वरोजगार से जोड़ने और उनकी आय के स्थायी साधन विकसित करने के उद्देश्य से श्रम विभाग ई-रिक्शा खरीदने पर आर्थिक सहायता प्रदान कर रहा है। विभाग ने इस योजना के तहत पात्र हितग्राहियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के तहत पात्र श्रमिकों को ई-रिक्शा क्रय करने के लिए एकमुश्त अनुदान दिया जाएगा, जिससे वे परिवहन के क्षेत्र में स्वयं का कार्य शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें।

योजना के प्रावधानों के अनुसार, असंगठित श्रमिक के रूप में पंजीकृत महिला अथवा पुरुष श्रमिक को ई-रिक्शा क्रय करने पर एकमुश्त 1 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। वहीं, कम से कम तीन वर्ष से पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों को ई-रिक्शा खरीदने पर अधिकतम 1.50 लाख रुपये अथवा वाहन की कुल लागत का 60 प्रतिशत (दोनों में से जो भी कम हो) एकमुश्त सहायता राशि के रूप में दी जाएगी। विभाग का मानना है कि इससे महिला एवं असंगठित श्रमिकों को नियमित आय अर्जित करने और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने का अवसर मिलेगा।

आवेदन के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

जिला श्रम अधिकारी के अनुसार, पात्र श्रमिकों को ऑनलाइन आवेदन के साथ कुछ जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इनमें जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र, बैंक से ऋण स्वीकृति अथवा सहमति प्रमाण पत्र, ई-रिक्शा का सत्यापित कोटेशन, वैध ड्राइविंग लाइसेंस और स्थायी निवास प्रमाण पत्र शामिल हैं।

श्रम विभाग ने सभी पात्र असंगठित एवं महिला निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि वे योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही ऑनलाइन आवेदन करें। साथ ही यह भी कहा गया है कि आवेदन करते समय सभी अनिवार्य दस्तावेजों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए आवेदन पूरी तरह से भरें।

ख़बर शेयर करें:

Related News

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026

तमनार सीईओ को कारण बताओ नोटिस: कलेक्टर बोले, डीएमएफ निर्माण कार्यों की लापरवाही पर होगी सख्त कार्यवाही!

कलेक्टर ने विभागवार समीक्षा बैठक में हर हफ्ते प्रगति की निगरानी के दिए निर्देश, काम में रुचि न लेने पर तमनार जनपद सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी
सितम्बर 30, 2026

डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ आपस में भिड़े: थाने तक पहुंच गई बात! SDM को करना पड़ा इंटरफेयर

मरीज को रेफर करने के दौरान शुरू हुआ विवाद थाने तक पहुंचा, दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप; पुलिस ने अब तक दर्ज नहीं की एफआईआर
सितम्बर 30, 2026

आयुष्मान कार्ड और बीजू स्वास्थ्य योजना से फर्जी इलाज की शिकायत: छत्तीसगढ़ के 100 से अधिक अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग के छापे

रायपुर समेत कई जिलों के सरकारी और निजी अस्पतालों में पहुंचीं जांच टीमें, ओडिशा की बीजू स्वास्थ्य योजना में भी फर्जीवाड़े की जांच शुरू
सितम्बर 30, 2026

छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस चुनाव : फर्जी वोटिंग और With IYC ऐप में गड़बड़ी के आरोप, 8 रुपये में OTP से फर्जी ID बनाने का दावा

ऑनलाइन मतदान खत्म होने के बाद प्रत्याशियों ने उठाए सवाल, 14.5 लाख से अधिक वोट दर्ज होने के बाद स्क्रूटनी पर टिकी नजरें
सितम्बर 30, 2026

छत्तीसगढ़ में जमीन सीमांकन की प्रक्रिया हुई ऑनलाइन: घर बैठे और CSC सेंटर से कर सकेंगे आवेदन

राजस्व एवं भू-अभिलेख विभाग ने नया पोर्टल किया शुरू, अब प्रकरण की प्रगति और रिपोर्ट ऑनलाइन देख सकेंगे नागरिक
सितम्बर 30, 2026

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों का उत्पात: 16 किसानों की फसलें रौंदीं

दोनों वन मंडलों में 130 हाथियों की मौजूदगी के बीच वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी, नुकसान के आकलन में जुटी टीम
सितम्बर 30, 2026