छोड़कर सामग्री पर जाएँ

टाइम पर टीवी ठीक करके नहीं दिया! मैकेनिक को इतना पीटा कि तमनार से रायगढ़ अस्पताल लाते समय हुई मौत, हत्या के जुर्म में दो गिरफ्तार..

रायगढ़ : शहर के तमनार क्षेत्र के अंतर्गत एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार 65 वर्षीय बुजुर्ग का नाम करण सिंह चौहान है। मृतक बुजुर्ग गांव की डीटीएच, टीवी का मैकेनिक का कार्य करता था। आरोपित लड़कों ने टीवी समय पर ठीक नहीं करके देने पर बुजुर्ग से गाली गलौज करने लगे और मारपीट पर उतर आए। यह घटना यह घटना 5 जनवरी को घटित हुई तथा 7 जनवरी को रायगढ़ अस्पताल ले जाते समय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

जानकारी अनुसार यह घटना को अंजाम देने वाले आरोपी गंगाधर राठिया (23 साल) एवं एक नाबालिक शामिल थे। आरोपी गंगाधर राठिया एक महीना पहले टीवी सुधारने के लिए बुजुर्ग को दिया हुआ था। टीवी ना ठीक होने की बात को लेकर आरोपी गंगाधर ने गाली गलौच करने लगा तथा आरोपी के साथ में एक नाबालिक भी था। दोनों साथ मिलकर हाथ-मुक्का, लात, घूसा और डंडे से सिर में मारकर चोट पहुंचाये थे, सिर पर सूजन और अंदरूनी चोट था ।

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग के परिजनों ने घरेलू उपचार के इलाज से ठीक होने पर संतुष्टि जाहिर की परंतु मामला गंभीर होने पर उन्होंने तमनार अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया। बुजुर्ग की स्थिति को देखते हुए तमनार के डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ चिकित्सालय में दिखाने की सलाह दी। जहां उसे रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज उपचार हेतु ले जाया जा रहा था परंतु उसी बीच बुजुर्ग की मृत्यु हो गई।

आरोपी गंगाधर राठिया

जानकारी अनुसार बुजुर्ग की मृत्यु के बाद घटना की सूचना थाना चकधरनगर रायगढ़ में दिया गया। थाना चक्रधरनगर से बिना नम्बरी मर्ग डायरी थाना तमनार को प्राप्त होने पर असल मर्ग कायम किया गया। आरोपियों द्वारा एक राय होकर लात घूसे एंव डंडे से करम सिंह के सिर में हत्या करने के आशय से मारपीट कर चोट पहुंचाने से मृत्यु होना पाये जानें से मारपीट के अपराध में IPC की धारा 302 के अपराधी गंगाधर राठिया एवं नाबालिक बालक को हिरासत में लिया गया। आरोपी गंगाराम राठिया से घटना में प्रयुक्त डंडा जप्त कर दोनों को सक्षम न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026