छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय दीवार में लगा चुनावी पोस्टर? खुद प्रदेश अध्यक्ष बाहर..??

रायगढ़। रायगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 27 में उपचुनाव चल रहा है। यहां पार्षद संजना शर्मा के के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है। दोनों ही पार्टियां जोर शोर से तैयारी कर रही हैं। इन्हें तैयारियों के बीच कांग्रेस एक पोस्टर अभी चर्चा में है। इस पोस्टर में पूर्व पार्षद संजना शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए नए पार्षद प्रत्याशी को वोट देने की अपील की गई है। इसके अलावा इसमें सूबे मुखिया भूपेश बघेल, रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, रायगढ़ जिला शहरी अध्यक्ष अनिल शुक्ला, निगम महापौर जानकी काटजू और निगम सभापति की तस्वीर लगी हुई है। लेकिन इसमें चौकाने वाली बात यह है कि यह पोस्टर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जारी किया गया है और जिला कांग्रेस कमेटी के दरवाजे के बाहर भी लगा है मगर इस पोस्टर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष तो छोड़िए प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की भी तस्वीर गायब है। इसके अलावा इस संभाग के इकलौते मंत्री उमेश पटेल का भी इस पोस्टर जिला कांग्रेस कमेटी के पोस्टर में कोई स्थान नहीं है..??

जिला कांग्रेस कार्यालय के गेट पर लगा पोस्टर

कांग्रेस कार्यालय का यह पोस्टर फिलहाल कांग्रेस कार्यालय के बाहर ही एक चाय के स्टॉल पर चर्चा का सब्जेक्ट बना हुआ है। वैसे देखा जाए तो कांग्रेसी कार्यालय में कम और इस स्टाल के बाहर ज्यादा गुफ्तगू करते दिखते हैं। कहा जा रहा है कि अगर यह पोस्टर किसी प्रत्याशी या फिर शुभचिंतक के द्वारा बनाया जाता तो एक बार के लिए माना जा सकता है कि पॉलिटिकल प्रोटोकॉल में गलती हो गई। मगर जिसका प्रकाशक खुद जिला कांग्रेस हो..? उसमें प्रदेश अध्यक्ष की ही तसवीर ना होना..?? वैसे इसके कई मायने हो सकते हैं कि प्रदेश कांग्रेस का जिला स्तर पर अपने संगठन पर कोई भी पकड़ नहीं है या फिर जिला कांग्रेस कमेटी को प्रदेश संगठन की कोई आवश्यकता नहीं है! खैर वजह कोई भी हो मगर इस पर पॉलिटिकल चटकारे तो चल रहे हैं!

जिला कांग्रेस कार्यालय के गेट के बाहर लगा पोस्टर

वैसे यह विषय कितना गंभीर है यह कांग्रेसी ही डिसाइड कर पाएंगे! वैसे भी यह कांग्रेस संगठन का अंदरूनी मामला है। संगठन स्तर पर देखा जाए तो भाजपा अनुशासन के मामले में कांग्रेस से कहीं ज्यादा दिखाई देती है। 15 साल राज करने के बाद भले ही वह चुनाव बुरी तरीके से हार गई हो मगर संगठन में आज भी अनुशासन देखने को मिलता है। उनके कार्यालय के बाहर तो कम से कम इस तरह की चीजें देखने को नहीं मिलती है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026