छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बिजली करंट से मर गई हथिनी! इल्जाम लगा 4 लोगो पर.. सबको भेजा रायगढ़ जेल

रायगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत बेहरामार के मरघटीपतरा जंगल में बीते दो दिन पूर्व वन्य प्राणी मादा हाथी मृत अवस्था में पड़ा मिला था। वन विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी को जांच हेतु बुलवाया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी के दल द्वारा जांच उपरांत पाया गया कि हाथी की मृत्यु विद्युत करंट से हुई है। जिसके पश्चात वन विभाग ने कार्यवाही करते हुए 4 संदेही आरोपियों को वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम की धारा के तहत माननीय न्यायालय धरमजयगढ़ के समक्ष न्यायिक अभिरक्षा हेतु पेश किया गया एवं माननीय न्यायालय द्वारा उपरोक्त आरोपियों को 14 दिनों का न्यायिक अभिरक्षा हेतु जिला जेल दाखिल किया गया है।

वनमंडलाधिकारी धरमजयगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 अक्टूबर को समय लगभग शाम 5 बजे परिसर बहेरामार में कक्ष क्रमांक 548 पीएफ स्थानीय नाम मरघटीपतरा जंगल में वन्य प्राणी मादा हाथी मृत अवस्था में पड़ा मिला। पशु चिकित्सा अधिकारी के दल द्वारा जांच उपरांत पाया गया कि हाथी की मृत्यु विद्युत करेंट से हुयी है। वन विभाग की टीम द्वारा संदेह के आधार पर तहसील छाल ग्राम-मुनुन्द के नंदकुमार राठिया, महादेव राठिया, जयसिंह एवं हृदय राम राठिया को पकड़ा गया।

पूछताछ के दौरान उनके द्वारा बताया गया कि 11000 बोल्ट से अवैध हुकिंग कर 810 मीटर तक बांस खूंटी के सहारे नंगा जीआई तार फैलाकर करंट लगाया गया था। जिसके संपर्क में आकर जंगली मादा हाथी की मृत्यु हुई है। घटना स्थल के आसपास में जंगली हाथियों का विचरण क्षेत्र है। आरोपियों द्वारा विद्युत तार फैलाकर करंट लगाने से एक वन्य प्राणी की हत्या कर दी।

आरोपियों ने मौके पर से साक्ष्य नष्ट करने के उद्देश्य से सारे तार खूंटा आदि निकालकर छिपा दिया था, जिसे वन अमलों के द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा छिपाये गये तार को बताया एवं जप्त कराया तथा वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को जेल दाखिल किया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026