छोड़कर सामग्री पर जाएँ

एनआर इस्पात में काम के दौरान कर्मचारी की मौत! ऊंचाई से गिरा.. कहां था सुरक्षा विभाग..??

रायगढ़। इन दिनों रायगढ़ के फैक्ट्री और प्लांटो में काम करना जंग में जाने के बराबर है। आए दिन काम के दौरान हादसे में मौत की खबर सुनने को मिलती है। ऐसा ही बड़ा हादसा एन आर इस्पात में हुआ है। यहां ऊंचाई पर काम के दौरान हादसे में शहर के युवक की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार घटना बीते शुक्रवार की है। रायगढ़ के कोष्टा पारा में रहने वाला अक्षय कुमार निषाद (40 साल) पूंजीपथरा थानांतर्गत ग्राम देलारी स्थित एनआर इस्पात में बतौर इलेक्ट्रिशियन का काम करता था।

शुक्रवार दोपहर ढाई बजे एनआर इस्पात के फर्नेस प्लांट में अक्षय लगभग 30 फीट की ऊंचाई में चढ़कर काम कर रहा था। काम के दौरान बैलेंस बिगड़ने पर वह नीचे गिर गया। जिससे उसके सिर के पिछले हिस्से हाथ और पैर में चोट आई।

मृतक

घटना के बाद साथी कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में उसे जिंदल अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक चिकित्सा के दौरान ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।फिलहाल कोतरा रोड पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

कर्मचारियों की सुरक्षा एक बड़ा सवाल..?

रायगढ़ में छोटे-बड़े मिलाकर 100 से भी अधिक फैक्ट्रियां और प्लांट है। भरपूर मात्रा में कोयला होने के कारण यहां पर स्टील और इससे जुड़ी फैक्ट्रियां काफी फल फूल रही है। पिछले कुछ महीनो में हादसों में कर्मचारियों की मौत की खबर सुनने को मिली है। यहां पर कर्मचारियों की सुरक्षा मानक का पालन शायद ही कुछ उद्योग करते दिखाई देते हैं। आपको बता दे कि प्लांटों में एक सुरक्षा विभाग भी होता है। जिसका काम कार्य स्थल पर कर्मचारियों की सुरक्षा पर ध्यान देना होता है। इस घटना में ऊंचाई से गिरकर मौत होना बताया जा रहा है। ऐसी जगह में काम करने के लिए हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट पहनना अनिवार्य होता है। मगर हादसे को देखकर लगता है कि यहां पर सुरक्षा मनको को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया गया अगर लिया गया होता तो इतनी ऊंचाई से गिरकर मौत होना संभावित नहीं है..?

फिलहाल एक डेढ़ महीने बाद इस मामले की पूरी रिपोर्ट आएगी।तब तक मामला ठंडा पड़ चुका होगा। मृतक कर्मचारियों के परिजन मुआवजे के लिए दफ्तर के चक्कर काट रहे होंगे और फिर आने वाले कुछ दिनों में ऐसे ही एक और हादसे की खबर दिखाई देगी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026