छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ की बेटी ‘वंदना’ खेलेगी वर्ल्डकप ! वर्ल्ड मिनी गोल्फ चैंपियनशिप” के लिये भारतीय टीम में सेलेक्ट

रायगढ़ : रायगढ़ जिले की बेटी वंदना मिंज ने पूरे देश में रायगढ़ का मान बढ़ाया है। झुंझुनू राजस्थान में हुए आठवीं मिनी गोल्फ नेशनल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड पर कब्जा किया है। इस टीम में रायगढ़ की रहने वाली मिनी गोल्फ की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वंदना मिंज भी शामिल थीं और उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए नेशनल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ को गोल्ड दिलाने में अहम योगदान दिया है।

गोल्फ की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वंदना मिंज

वंदना के नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें “वर्ल्ड मिनी गोल्फ चैंपियनशिप” के लिए उनका भारतीय टीम में चयन हुआ है। स्वीडन में आयोजित वर्ल्ड मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में वंदना मिंज अपनी प्रतिभा दिखाने जा रही है। वंदना मिंज के माता-पिता रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर कुशवाबहरी शाला में शिक्षक हैं। बेटी की सफलता पर माता-पिता भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। भारतीय टीम में वंदना के चयन के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

मिनी गोल्फ नेशनल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड पर कब्जा

खुशी से उत्साहित वंदना ने अपनी सफलता के लिए माता सेलसा मिंज, पिता रोमानुस मिंज और मिनिगोल्फ एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के सचिव व कोच भूपेन्द्र प्रसाद के प्रति आभार व्यक्त किया। महिला टीम मैनेजर चैनकुमारी निषाद और संघ के सभी सदस्यों और मित्रों ने वंदना को बधाई दी है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026