छोड़कर सामग्री पर जाएँ

एनआरवीएस प्लांट में धमाका: एक मजदूर की हालत गंभीर! रायपुर रेफर

रायगढ़। शुक्रवार सुबह पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तराईमाल स्थित एनआरवीएस प्लांट में बड़ा हादसा घटित हुआ। प्लांट के फर्नेस सेक्शन में अचानक विस्फोट होने से जोरदार धमाका हुआ और चारों ओर घना धुआं फैल गया। घटना से पूरे क्षेत्र में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में प्लांट का एक मजदूर राम नारायण यादव, निवासी आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश), गंभीर रूप से झुलस गया। उसे प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है। जबकि तीन महीने मजदूर भी घायल हुए हैं। जिनका इलाज जारी है।

सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

ख़बर शेयर करें: