छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जंगल में दरिंदगी का पर्दाफाश: जोबी पुलिस ने मवेशी तस्करों को दबोचा, 24 बेज़ुबान मौत के मुंह से बाहर निकाले!

रायगढ़, 15 अप्रैल: रायगढ़ जिले के कर्रानारा जंगल में मंगलवार की सुबह उस वक़्त हड़कंप मच गया जब जोबी पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मवेशी तस्करों के गिरोह को रंगे हाथों दबोच लिया। चार तस्कर जंगल के रास्ते 24 बेज़ुबान मवेशियों को उड़ीसा के बूचड़खाने की ओर ले जा रहे थे। रस्सियों से जकड़े हुए, भूखे-प्यासे और पिटे हुए ये मवेशी मौत की ओर घसीटे जा रहे थे — लेकिन वक्त रहते पहुंची पुलिस ने इस क्रूरता पर ब्रेक लगा दिया।

एएसआई लक्ष्मी राठौर की अगुवाई में चली इस ऑपरेशन में पुलिस ने घने जंगल में घेराबंदी कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। पूछताछ में सभी ने स्वीकारा कि मवेशियों को अवैध रूप से उड़ीसा के एक बूचड़खाने तक पहुंचाना था।

गिरफ्तार आरोपी — संजोग साय, अधीन साय, विक्रम सिदार और अवधेश सिदार — सभी जशपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने 24 कृषक मवेशियों को जब्त किया, जिनकी कीमत ₹82,000 आंकी गई है।

इस घटना ने एक बार फिर से पशु तस्करी के बढ़ते खतरे और जंगलों के रास्ते चल रही खामोश क्रूरता को उजागर किया है। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की तत्पर कार्रवाई की सराहना की है। आरोपियों पर कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत सख्त केस दर्ज कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026