छोड़कर सामग्री पर जाएँ

फेसबुक फ्रेंड ब्लैकमेल कर साढ़े तीन साल तक लुटता रहा आबरू और पैसे भी.. भोपाल से धर लायी रायगढ़ कोतवाली पुलिस..

  • दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार।
  • फेसबुक फ्रेंड पर युवती दर्ज कराई थी आर्थिक और शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट।
  • आरोपी के रुपए मांगने और ब्लैकमेलिंग से थी परेशान, पुलिस के पास आने से मिली मदद

रायगढ़। रायगढ़ के रहने वाली एक युवती को फेसबुक पर एक अनजान से दोस्ती की भारी कीमत चुकानी पड़ी। युवक ने रायगढ़ में आकर एक लॉज में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और उसकी अंतरंग तस्वीरें खींचकर उसे लगातार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। फेसबुक के उस अनजान दोस्त ने उसे ब्लैकमेल करते हुए 3 साल से भी अधिक समय तक उसका शारीरिक शोषण किया और पैसे भी लिये।

आरोपी प्रदीप केवट उर्फ गोल्डी

इस मामले में रायगढ़ पुलिस ने बताया कि थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में रहने वाली युवती उसके फेसबुक फ्रेंड आरोपित प्रदीप केंवट उर्फ गोल्डी निवासी भोपाल से काफी परेशान थी। आरोपी द्वारा युवती को लगातार ब्लैकमेलिंग कर उससे रूपयों की मांग की जा रही थी। लोक लाज के भय से युवती चुप थी। आरोपी के ब्लैकमेलिंग का सिलसिला लगातार बढ़ने से युवती ने पुलिस से मदद ली।

कोतवाली पुलिस द्वारा पीड़िता के आवेदन पर आरोपी पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी और उद्यापन के तहत अपराध काम कर आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है।

पीड़ित युवती की शिकायत पर रायगढ़ पुलिस ने आरोपी युवक को भोपाल से गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड में जेल भेज दिया है।

दोस्ती और दो महीने बाद…

घटना की रिपोर्ट 19 जून 2024 को युवती द्वारा थाने कोतवाली में लिखित आवेदन देकर दर्ज कराया गया। रिपोर्टकर्ता ने बताया कि दोनों की मित्रता फेसबुक के जरिए हुई। दोनों अपने नंबर शेयर कर एक दूसरे से फेसबुक मेसेंजर में बातचीत करते थे।

दिसंबर 2020 में प्रदीप ने युवती को उसकी मां की तबीयत खराब है कह कर ₹20,000 मांगा। फरवरी 2021 में प्रदीप रायगढ़ आया और स्टेशन के पास युवती को मिलने बुलाया। जहां से उसे लॉज में बातचीत करने के बहाने ले गया और शारीरिक संबंध बनाया।

शुरू हुई ब्लैकमेलिंग..

युवती बताई कि इस दौरान युवक ने उसके कुछ प्रायवेट फोटो, वीडियो मोबाइल पर बना लिया। इसके बाद कई बार युवक रायगढ़ आकर फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाया।

युवती बताई कि अब तक प्रदीप केंवट को डेढ़ लाख रुपए दे चुकी है और प्रदीप प्राइवेट फोटो वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है।

धोखाघड़ी, रेप और एक्सटॉर्शन का केस दर्ज

युवती की लिखित शिकायत पर थाना कोतवाली में आरोपी प्रदीप केंवट के विरुद्ध अपराध क्रमांक 376/2024 धारा 420, 376(2)(ढ),509-बी,384 आईपीसी के तहत अपराध कायम कर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन पर आरोपी की पतासाजी गिरफ्तारी के लिए भोपाल रवाना हुई।

जहां आरोपी की पतासाजी कर आरोपी प्रदीप केवट उर्फ गोल्डी पिता सुंदरलाल केवट उम्र 31 साल निवासी कोटरा सुल्तानाबाद तहसील थाना नेहरू नगर भोपाल (MP) को हिरासत में लेकर स्थानीय मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भोपाल मध्य प्रदेश के समक्ष प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर रायगढ़ लाया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी, मेडिकल आदि की औपचारिकताएं पूर्ण कर आरोपी को आज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रायगढ़ के न्यायालय पेश कर आरोपी को जेल भेजा गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026