छोड़कर सामग्री पर जाएँ

यूट्यूब से सीखा डमी ‘PhonePe’ बनाना.. और लड़की के एकाउंट हो गया लाखो से जीरो..

रायगढ़। जिले के खरसिया की रहने वाली एक लड़की ठगी का शिकार हुई है। वह मेट्रो मनी साइट shaadi.com में एक लड़के से मिली। सारंगढ़ के रहने वाले उस लड़के ने अपने आपको रायपुर निवासी बताया और एक फेक नाम और रेलवे एम्पलाई बन कर उससे अपनी पहचान बढ़ाई और फोन पर बातचीत करने लगा। लड़की को रेलवे में जॉब दिलाने के नाम पर उसने उसने रेलवे की वेबसाइट और सिलेक्शन लिस्ट बनाया। यूट्यूब से फोन-पे की डमी आईडी भी बनाई औऱ… बड़े ही शातिराना तरीके से उसने लड़की के अकाउंट से 2.34 लाख की ठगी कर ली। यह मामला पुलिस के बड़े अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद साइबर टीम की मदद से खरसिया चौकी पुलिस ने उस फ्रॉड को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में रायगढ़ पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 22 फरवरी को पुलिस चौकी खरसिया में स्थानीय युवती ने रूद्र जांगडे निवासी रायपुर नाम के युवक पर 2,34,000 रूपये की धोखाधड़ी करने लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। रिपोर्ट पर धारा 420 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मेट्रोमोनियल साइट से हुई पहचान

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि करीब 2 महीने पहले एक मॅट्रिमोनी साइट में शादी के लिये अपना बायोडाटा डाली थी। तब एक युवक कॉल कर शादी के संबंध में चर्चा किया। उसने अपना नाम रूद्र जांगडे निवासी रायपुर एवं बिलासपुर का रहने वाला बताया। रूद्र जांगडे ने अपने आपको रेल्वे का कर्मचारी बताया और रेल्वे में नौकरी लगाने की बात कर सभी डाक्युमेंट लेकर रायपुर बुलाया। तब उसके कहने पर 09 जनवरी को रायपुर गई। एक आफिस में रूद्र ले जाकर फार्म भरवाया और दस्तावेज का फोटोकापी लिया। वहां फार्म जमा करने के लिये 8,000 रूपये लगेगा कहने पर रूद्र एटीएम लेकर 8,000 रूपये निकाला। उसके बाद वापस घर खरसिया आ गई।

मैरून शर्ट में आरोपी पुलिस हिरासत में

फ़ोन रिसेट और 2 लाख 34 हज़ार पार

13 जनवरी को फिर रूद्र रायपुर बुलाया। जहां मोबाईल लेकर उसमें एक नई ईमेल आईडी बनाया और कुछ जानकारी भी ले लिया। बोला कि फार्म में ये सभी जानकारी जरूरी है। रायपुर से ट्रेन में घर वापस आते समय मोबाईल चेक करने पर पता चला कि मोबाईल आटोमेटिक रिसेट हो गया था। 01 फरवरी को बैंक में रूपये निकालने गई तो खाते में जिरो बैलेंस था। बैंक स्टेटमेंट निकालने पर पता चला कि 13 से 16 जनवरी तक अलग-अलग दिन में कुल 2,34,000 रूपये का आहरण हो चुका था। बैंक में किसी और व्यक्ति के खाते में रूपयों ट्रांसफर होने की जानकारी मिली।

धनसाय से बना रुद्र

मामले की जांच के दौरान पुलिस चौकी खरसिया की टीम द्वारा रायपुर जाकर आरोपी पतासाजी किया गया। वहाँ जाने पर पुलिस को पता चला कि असली नाम रूद्र जांगड़े नही बल्कि धनसाय जांगड़े की जानकारी मिली। जिसे हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया।

अपने आपको बताया रेलवे का टिकट आपरेटर

धनसाय जांगड़े बताया कि युवती से शादी डॉटकॉम के जरिये संपर्क हुआ था । दोनो लगातार एक सप्ताह तक शादी व अन्य संबंध में बात को लेकर बातचीत किये थे और एक दूसरे को शादी से संबंधित बायोडाटा को एक दुसरे के मोबाईल में भेजे थे। बातचीत के दौरान युवती को अपना नाम रूद्र जांगड़े बताया था तथा नागपुर रेल्वे में टिकट आपरेटर का नौकरी करता हूँ। कहकर भरोसे में लेकर रेल्वे में नौकरी लगाने का झांसा देकर 9 जनवरी को कागजात लेकर रायपुर बुलाया था।

फ़र्ज़ी वेबसाइट और फ़र्ज़ी सिलेक्शन लिस्ट

युवती के आने पर उसे बोला कि नौकरी के लिये मार्कशीट का रजिस्ट्रेशन के लिये जो फीस लगेगा वो एटीएम से भुगतान होगा। तब वह रुद्र को अपना एटीएम कार्ड और पिन बतायी। जिससे रुद्र ने एटीएम का उपयोग करके अपने एसबीआई खाता में 5,000 रू. ट्रांसफर किया और उसे घर जाने को बोला दिनांक 10-11 जनवरी को युवती को कॉल कर बोला कि तुम्हारा रेलवे विभाग में जॉब के लिये सलेक्शन लिस्ट में तुम्हारा नाम आ गया है और अपने लेपटॉप में फर्जी वेबसाट के जरिये रेल्वे सलेक्शन लिस्ट को एडिट कर वाट्सअप में भेजा और उसे पुनः दिनांक 13 जनवरी 2023 को कागजात लेकर रेलवे में सलेक्शन लिस्ट में नाम आने से वेरिफिकेशन के लिये बुलाया।

यूट्यूब से सीखी फर्जी फोनपे अकाउंट बनाने की टेक्निक

आने पर आरोपी ने उसके एटीएम कार्ड को मांगा। जिसका पिन नंबर आरोपी को पहले से पता था। साथ में उसके मोबाईल को भी मांगने पर देने से आरोपी ने फर्जी तरीके से युवती के मोबाईल में एक नया जी-मेल आईडी बनाया। फिर नया फोन पे डाउनलोड कर यूट्यूब से सीखे टेक्निक का इस्तेमाल कर सोची-समझी प्लानिंग से युवती के मोबाईल को हैक करके युवती के खाते का रकम 2,34000रू. को अलग-अलग राशि के रूप में अपने एसबीआई एकाउंट नंबर में ट्रांसफर किया।

पैसा लैपटॉप और मोबाइल

आरोपी के मेमोरेंडम पर उसके खाते से ठगी के उक्त रकम 2,34000रू. को बैंक से निकालकर बरामद किया गया है, साथ ही घटना में प्रयुक्त एक सिल्वर रंग का लेनोवा कंपनी का लेपटॉप, एक सैमसंग गैलेक्सी मोबाईल एवं बिल को बरामद कर जप्ती किया गया है।

जब्त लैपटॉप पैसा और मोबाइल

आरोपी धनसाय जांगड़े पिता चैतराम जांगड़े उम्र 28 वर्ष सा. गुड़वामांठा थाना कोसीर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छ.ग. हाल पता संतोषी नगर सतनामी पारा थाना टिकरापारा रायपुर* को के विरूद्ध अपराध सबुत पाये जाने से गिरफ्तार कर आज दिनांक 23.03.2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026