छोड़कर सामग्री पर जाएँ

21 की जगह 16 क्विंटल धान खरीदी: कुडूमकेला धान मंडी में किसानों का हंगामा, 4 घंटे तक चक्काजाम

रायगढ़ 2 जनवरी। शुक्रवार को जिले में धान खरीदी को लेकर घरघोड़ा में किसान गुस्से में दिखाई दिए। सरकार के 21 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी की घोषणा के बाद भी कुडूमकेला धान मंडी में 16 क्विंटल धान खरीदी की जा रही थी। ऐसे में 5 गांव किसानों ने अपनी मांगो को लेकर चक्काजाम कर दिया। जहां तकरीबन 4 घंटे तक ग्रामीणों का आंदोलन चला।

घरघोड़ा ब्लॉक के कुडूमकेला धान मंडी में धान खरीदी का काम चल रहा है। जहां किसानों से प्रति एकड़ 16 क्विंटल धान लिया जा रहा था। ऐसे में किसानों ने शासन के घोषणानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान लेने की मांग को लेकर आज आंदोलन शुरू कर दिया। शुक्रवार को मंडी के मेन रोड पर ग्रामीण सडक़ पर बैठे और अपनी मांगो को लेकर नारेबाजी करने लगे। विरोध प्रदर्शन में कुडूमकेला, कोसमघाट, पुरी, पुसल्दा और पिलाईदरहा के बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे। साथ ही ट्रैक्टर में किसान धान लेकर पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई और आवागमन बाधित रहा।

किसानों को मिला आश्वासन

जब प्रशासनिक अधिकारियों को चक्काजाम की जानकारी लगी, तो घरघोड़ा से नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा कर उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। जिसके बाद किसानों का चक्काजाम समाप्त हुआ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026