छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जेएसपी रायगढ़ का फतवा..? एम्पलाईज में घबराहट.. ??

रायगढ़। जिले का सबसे बड़ा औद्योगिक समूह जिंदल स्टील एंड पावर इन दिनों सुर्खियों में है। इसकी पूरी वजह है, मैनेजमेंट के द्वारा जारी किया गया एक फतवा! एक ऐसा फतवा, जिससे कर्मचारी अपने आप को ‘शोषण का शिकार’ समझ रहे हैं ! लेकिन बिल्ली के गले में घंटी कौन बांधे ..? घर का खर्चा पानी भी देखना हैं,इसलिए जो कुछ हो रहा है चुपचाप सहते रहो!

नाम बड़े और दर्शन छोटे

अभी आप भी सोच रहे होंगे.. बड़े-बड़े CSR का वादा करने वाली, अखबारों में अपने रहमदिली की बड़ी-बड़ी खबरें छपवाने वाली.. इस जिंदल एंड पावर की रायगढ़ वाली कंपनी.. ने ऐसा क्या कर दिया..? तो हम बताते हैं आपको!

फतवा

एक्चुअल में हमें सूत्रों से पता चला कि कुछ महीने पहले मैनेजमेंट के द्वारा एक आदेश, जिसे उर्दू में फतवा भी कहा जाता है। उसमें साफ-साफ बोला गया था कि हर एम्पलाई (इसमे ठेकेदार वाले भी शामिल है) अपने 8 घंटा की ड्यूटी से 20 मिनट पहले अपनी उपस्थिति दर्ज करेगा और और 8 घंटा की ड्यूटी खत्म होने के 20 मिनट बाद ही ड्यूटी छोड़ेगा।

कंपनी द्वारा समय-समय पर भेजा गया अपने एम्पलाइयों को मेल

फन्दा

पापी पेट का सवाल है इसलिए एम्पलाई भी इस फतवे का पालन करते रहे! लेकिन कभी कबार, हर किसी को.. कुछ ना कुछ प्रॉब्लम हो जाती है तो, अगर वो ईमानदारी से अपने 8 घंटे की ड्यूटी खत्म करके..  ड्यूटी के 5 मिनट बाद भी चला गया तो.. शुरू में कुछ महीने तक ज्यादा कुछ नहीं कहा गया.. क्योंकि मैनेजमेंट का सबसे बड़ा फंडा होता है.. आगे ढिलाई दो, फिर करो कडाई!

ED का खौफ

लेकिन अब मैनेजमेंट कड़ाई सिस्टम पर उतारू हो गई है और शायद इतिहास ऐसा ही कभी सुना गया होगा कि ऐसी ब्रांडेड  कंपनी का ‘एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ED)’ उन सारे एम्पलाइज की  क्लास ले वह भी. ‘जिंदल सेंटर’ जैसी जगह में..?? जो जारी फतवे के अनुसार 20 मिनट पहले चले गया हो! भले ही उसने ईमानदारी से अपने 8 घंटे की ड्यूटी पूरी की हो ..? ऐसे में एंप्लॉई जाए तो जाए कहां ..? जब ED ही..??

श्रम विभाग की दोस्ती

रही बात रायगढ़ के श्रम विभाग की तो, वह तो ऐसी कंपनियों एंप्लॉयईएस से ज्यादा कंपनी के मैनेजमेंट से दोस्ती बढ़ने में व्यस्त है। यह बात कोई हवाबाजी नहीं है, इससे जुड़ा, इससे भी एक बड़ा मामला.. अगले एपिसोड में हम आपको बताएंगे! जिससे सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा!

डरिए कि आप रायगढ़ में है

“हमें फर्क नहीं पड़ता कि आपका बच्चा बीमार है, यह आपकी बूढ़ी माँ सीढ़ी से फिसल गई, या मोटा-मोटी समझ लो कि आपके घर में कोई इमरजेंसी हो गई!  जान दो और ड्यूटी करो वरना लो संभालो अपनी नौकरी!”

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026