छोड़कर सामग्री पर जाएँ

विसर्जन के बाद दो गाँव के लोगो मे मारपीट और चाकूबाजी! हत्या के प्रयास में चक्रधर नगर पुलिस ने पांच लोगों को किया अरेस्ट

पुलिस ने अपचारी बालक समेत चार आरोपियों को हत्या के प्रयास के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

रायगढ़। सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान चाकूबाजी करने वाले आरोपीयो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें से एक नाबालिक भी है। विसर्जन के दौरान शिवा की दूसरे गांव के एक किशोर के साथ मारपीट हुई थी। जिसके बाद उस किशोर (अपचारी बालक) ने यह बात अपने गांव में जाकर बताई। इसके बाद उसे गांव के पांच लड़के चाकू लेकर शिवा के गांव गए और उसकी जमकर पिटाई की थी। इस मारपीट में शिव की पत्नी को भी चोट आई थी।

क्या है मामला

घटना को लेकर ग्राम भेलवाटिकरा में रहने वाले संतोष किसान खड़िया (उम्र 38 साल) द्वारा 18 फरवरी के रात थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था।

उसने बताया कि  18 फरवरी के शाम करीब 7:30 बजे गांव में सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन के बाद वे लोग प्रसाद वितरण कर रहे थे। उसी समय लड़ाई झगड़े की आवाज आ रही थी। उस जगह पर जाकर उन्होंने देखा कि कुछ लड़के गांव के शिवा खड़िया (उम्र 28 साल) मारपीट करने के बाद  मोटरसाइकिल में भाग रहे थे। उंनमे से एक लड़के (अपचारी बालक) को भागते हुए उन्होंने पकड़ लिया।

मारपिट के दौरान बीच बचाव करने आयी शिवा  की पत्नी शिवरात्रि खड़िया (उम्र 27 साल) के भी कोहनी पर धारदार हथियार (चाकू) से चोट आयी थी। घायल शिवा खड़िया को डायल 112 की मदद से मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। 

घटना की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में धारा 307,34 IPC के तहत अपराध पंजीबद किया गया है। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया गया और मारपीट में शामिल 03 आरोपी सूरज सिदार, संजय बरेठ, आशीष महेश को हिरासत में लेकर थाना लाये।

पूछताछ में बताई असली वजह

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन के दौरान शिवा खड़िया (घायल) का अपचारी बालक से झगड़ा हुआ।  जिस पर अपचारी बालक  कृष्णापुर आकर अपने दोस्तों को बताया कि शिवा खड़िया (28 वर्ष) ने उसके साथ मारपीट की है उसको यह बात सुनकर कृष्णपुर गांव के 6 लड़के भेलवाटिकरा गये और शिवा को जमकर पीटा।

भेजा जेल

आरोपियों के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त हथियार को जप्त गया है। चक्रधरनगर पुलिस द्वारा (1) विधि के साथ संघर्षरत बालक एवं आरोपी- (2) सूरज सरार पिता रामलाल सिदार उम्र 21 साल (3) संजय बरेठ पिता ननकी बरेठ 26 साल (4) आशीष महेश पिता गोविंद सिंह महेश 21 साल तीनों निवासी कृष्णापुर थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026