छोड़कर सामग्री पर जाएँ

निगम प्रशासन ध्यान दें: बीच सड़क पर लगता है मछली बाजार! सुर्खियां बटोरने का जबरदस्त मौका..

रायगढ़। खुले जगह पर मांस मछली बेचने का नियम तो नहीं है मगर ये रायगढ़ है, यहां सब चलता है। फिलहाल कबीर चौक से काशीराम चौक जाने वाले मार्ग पर रोज शाम 4:00 बजे से सड़क पर ही मछली बाजार लगता है। मछलियों की ख्यति इतनी हो चुकी है कि लोग जिंदल और डिमरापुर से भी यहां की मछलियां लेने आते हैं।

ऐसा नहीं है कि क्षेत्र में इन सब चीजों के लिए अलग से व्यवस्थित मार्केट नहीं बना है। पुराना सारंगढ़ बस स्टैंड में इन सब की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बाज़ार बनाया गया है। वहां काफी पसरे अभी भी खाली हैं मगर सड़क में बेचने का मजा ही कुछ और है।

सड़क के दूसरे छोर से ली गई तस्वीर

वैसे यहाँ मछली बेचने और मछली खाने वालों को तो कोई खास दिक्कत नहीं है मगर वहां के रहने वालों को इससे काफी दिक्कत है। सबसे बड़ी दिक्कत जो यह है कि मछली काटने बेचने के बाद साफ सफाई का कोई ध्यान नहीं रखा जाता। मांस और बाकी अवशेष नहीं छोड़ कर चले जाते हैं। बगल में दो स्कूल है। एक सरकारी है और एक प्राइवेट है। बरसात का मौसम शुरू हो गया है। बदबू से जीना दुर्भर हो जाता है और जाम लगता है वह अलग।

सड़क वाली मछली बाजार के कारण बनती जाम की स्थिति

थोड़े से काम में होगा बहुत बड़ा नाम

फिलहाल तो प्रशासन और निगम प्रशासन दोनों ही प्रगति नगर के डैमेज कंट्रोल में लगे हुए हैं। अगर थोड़ी फुर्सत मिल जाए तो उनको वहां भी एक नजर डाल देनी चाहिए और उन्हें भी खुले आसमान से  शेड वाला पसरा में विस्थापित कर देना चाहिए जो कि पहले से पुराने बस स्टैंड बनी हुई है। फिर बढिया सी हैडलाइन वाली प्रेस रिलीज़ भी जारी करनी चाहिए। ‘खुले में बेच रहे थे सामान, सर पर मिली छत.. चेहरे पर आई मुस्कान!’

बेचने वाले भी खुश, मोहल्ले वाले भी खुश, और नाम का नाम भी.. एक पंत तीन काज।

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026