छोड़कर सामग्री पर जाएँ

संत गुरु घासीदास को गाली देने वाले विजय राजपूत की पैदल परेड: कोई तस्वीर पर पेशाब कर रहा तो कोई ओपी चौधरी के साथ कर रहा फोटो वायरल.. जानिए अब तक क्या हुआ

रायगढ़। शराब के नशे में धुत्त होकर संत गुरु घासीदास पर अभद्र टिप्पणी करने वाले विजय राजपूत उर्फ बिज्जू सिंधी की गिरफ्तारी के बाद भी सतनामी समाज के लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। इस मामले में विजय राजपूत की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। सोशल मीडिया में उनके खिलाफ कई तरह के पोस्ट देखे जा रहे हैं। ऐसे में रायगढ़ पुलिस द्वारा आज विजय राजपूत का पैदल मार्च भी निकल गया। जिसकी मांग कल शाम से ही सोशल मीडिया में चल रही थी।

आरोपी विजय राजपूत का पुलिस परेड निकलते हुए

समाज ने किया किनारा

वही बीती रात को रायगढ़ पुलिस अधीक्षक द्वारा सतनामी समाज, सिंधी समाज, अग्रवाल समाज की बैठक ली गई थी। जिसके बाद सिंधी समाज के अध्यक्ष डॉक्टर डेंबरा के द्वारा मीडिया को बताया गया कि आरोपी विजय राजपूत द्वारा किए गए दुष्कृत्य की सिंधी समाज पुरजोर निंदा करता है और उसके साथ ही विजय राजपूत पर कड़ी कार्रवाई के लिए उन्होंने रायगढ़ एसपी से मांग भी की है। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे युवक का सिंधी समाज से कोई लेना देना है, समाज इसे दूरी बनाकर रखेगा।

पुलिस हिरासत में आरोपी विजय राजपूत

तस्वीर पर पेशाब

वही सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हो रहा है जिस पर विजय राजपूत की तस्वीर पर एक युवक पेशाब करता है  और गालियां दे रहा है।

तस्वीर पर पेशाब करते हुए वीडियो वायरल

वित्त मंत्री के साथ फोटो हो रहा है वायरल

वही सोशल मीडिया में विजय राजपूत का भाजपा कनेक्शन बताते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ का एक फोटो भी वायरल किया जा रहा है और उसे भारतीय जनता पार्टी से निकलने का दबाव बनाया जा रहा है। इस तरह के भी कई पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल है।

फिलहाल विजय राजपूत के मुश्किलें थामती नजर नहीं आ रही है। सतनामी समाज का युवा वर्ग सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार उनके खिलाफ आक्रामक हो रहा है।

इस मामले में और भी विस्तार से जानने के लिए क्लिक करें नीचे संबंधित खबर पर

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026