छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जमीन के लिए दो सगे भाइयों ने चचेरे भाई को सुला दी मौत की नींद! लाश को फेंक आये मांड नदी में..

रायगढ़। जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों ने अपने चचेरे भाई की लाठी से पीट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए उन्होंने मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करने की सोची मगर उसे कोशिश में कामयाब नहीं होने के कारण..  अपने चचेरे भाई कैलाश को ट्रैक्टर में ले जाकर मांड नदी में फेंका है। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई की सूचना पर दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना धरमजयगढ़ थाना के अंतर्गत ग्राम सिसरिंगा की है।

नदी में लाश

इस बारे में रायगढ़ पुलिस ने बताया कि कल 19 जुलाई को ग्राम पुलाईआंट सिसरिंगा में रहने वाले मृतक के छोटे भाई वेदराम राठिया (उम्र 45 वर्ष) ने थाना धरमजयगढ़ में आकर बताया कि

“उसके बड़े भाई बलराम राठिया (उम्र 50 वर्ष) को जमीन विवाद में उसके चचेरे भाई कार्तिक राम राठिया और दशरथ राठिया मिलकर 18 जुलाई की रात डंडे से पीट कर हत्या कर दिए है।”

सूचना पर मर्ग कमांक 69/2024 धारा 194 BNSS आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 193/2024 धारा 103, 238, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

मृतक के छोटे भाई ने बताया कि ने बताया कि “वह घटना का  प्रत्यक्षदर्शी साक्षी है। रात में मृतक बलराम राठिया को आरोपी कार्तिक राम के घर के सामने कार्तिक राम और उसका भाई दशरथ डंडे से मारपीट कर रहे थे। दशरथ राठिया ने बलराम राठिया के सिर पर कई बार वार किया। जिससे मौके पर ही बलराम राठिया की मृत्यु हो गई। सुबह जब मृतक के घर गया तो उसका शव घर पर नहीं था, कार्तिकराम राठिया एवं दशरथ राठिया भी फरार थे।”

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर द्वारा आरोपी कार्तिक राम राठिया और दशरथ राठिया की पतासाजी कर हिरासत में लिया गया। जिनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने जमीन विवाद में घटना कारित करना स्वीकार किये और अपराध से बचने शव को ठिकाने लगाने ट्रैक्टर से मांड नदी ले जाकर ऊपर से फेंक देना बताएं।

लाश को बोरे में बांधकर नदी में फेंक दिया

टीआई कमला पुसाम द्वारा अपने स्टाफ और ग्रामीणों के साथ माण्ड नदी से शव को बाहर निकाला गया। शव पंचनामा कार्यवाही कर पोस्ट मार्टम कराया गया और डॉक्टर से शार्ट पी.एम. रिपोर्ट प्राप्त किया गया। जिसमें मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक होना लेख किया गया।

आरोपियों आरोपी के निशानदेही पर घटनास्थल पुलाईआंट सिसरिंगा से जप्ती योग्य साक्ष्य की जप्ती किया गया। आरोपियों आरोपियों ने बताया कि वे पहले मोटरसाइकिल में शव को ले जाने जाने का प्रयास किये जिसमें सफल नहीं होने पर ट्रैक्टर का उपयोग किया गया है।

गिरफ्तार दोनों भाई: हत्या में प्रयुक्त डंडे के साथ

आरोपियों के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा, मोटर सायकल एच.एफ. डिलक्स क्रमांक सी.जी. 13 जी. 5955 एवं सोनालिका ट्रेक्टर को बरामद कर जप्त किया गया है।

वीडियो: घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी ग्रामीण रायगढ़

दोनों आरोपी भाइयों  कार्तिक राम राठिया और दशरथ राठिया पितास्वर्गीय अमर साय राठिया उम्र 45 साल को आज धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा हत्या व साक्ष्य छुपाए जाने के अपराध में गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026