छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पूर्व महापौर जानकी काटजू ने लगाया सनसनीखेज आरोप: वित्त मंत्री ओपी चौधरी के संरक्षण में महापौर ठेकेदारों से वसूल रहे 5% कमिशन, आम आदमी भी वसूली का शिकार..

रायगढ़। शहर की पूर्व महापौर जानकी काटजू ने महापौर जीवर्धन चौहान पर सनसनी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के संरक्षण में महापौर जीवधन चौहान निगम में रुके कार्यों के ठेकों पर 5 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही है, जिससे ठेकेदारों में आक्रोश है। भवन निर्माण तथा छोटे-मोटे रिपेयरिंग कार्य के लिए भी लोगों से मोटी रकम वसूली जा रही है। कमीशन अच्छा मिले तो फिर घटिया गुणवत्ता वाली निर्माण के बिलों को भी पास कर दिया जा रहा है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी का संरक्षण

पूर्व महापौर ने बताया कि रायगढ़ में तीसरे इंजन की सरकार बनाने का श्रेय लेने वाले वित्त मंत्री हर मंच में निगम महापौर के लिए महिमा मंडन करते रहते हैं और उनके संरक्षण में ही  महापौर जीवधन चौहान इन दिनों खुले आम अपने कार्यालय से कमीशन की दुकानदारी चला रहे हैं।

5% का खुला खेल

पूर्व महापौर ने कहा कि रुके कामों के ठेकों पर सीधे सीधे  महापौर द्वारा 5 प्रतिशत रकम  की मांग की जा रही है। जो अमूमन सभी ठेकेदारों को सूचित कर दी गई है जिससे ठेकेदारों में आक्रोश है ठेकेदारों का कहना है कि ये इस प्रकार की वसूली भ्रष्टाचार की चरम सीमा और भर्राशाही है और चूंकि महापौर को मंत्री महोदय का संरक्षण प्राप्त है तो उन्हें  किसी प्रकार का भय भी नहीं है ।

जानकी काटजू ने  इस  कमीशन के खेल को निंदनीय करार देते हुए बताया कि चूंकि कमीशन के खेल में बिल आसानी से गुणवत्ता को नजर अंदाज  कर पास कर दिए जाते है और अधूरे काम का ही पूरा भुगतान कर दिया जाता है जानकी काटजू ने कहा चूंकि मैं भी महापौर रह चुकी हूं पर मैने कभी भी कमीशन वालों को तवज्जो नहीं दी और गुणवत्ता से समझौता नहीं किया  और किसी ठेकेदार की हिम्मत नहीं थी कि वह मुझसे बेइमानी से कार्य करवा ले  यही वजह थी कि मैं हमेशा बेदाग रही।

छोटे-मोटे निर्माण कार्य में भी वसूली


आज नगर निगम में भाजपा की सरकार है और ये भी देखने में आ रहा है कि भवन निर्माण के कर्मचारी हर वार्ड में जाकर  बीजेपी के संरक्षण में अवैध वसूली कर रहे हैं कोई व्यक्ति छोटी मोटी रिपेयरिंग करने के लिए भवन सामग्री भी अपने घर के प्रांगण या गली में रखता है तो उसका भयादोहन कर जबरिया वसूली की जाती है इसकी कई  शिकायतें मिल रही है।


 जानकी काटजू ने आज की घटना पर निगम कमिश्नर का ध्यान आकृष्ट कर बताया कि देवार पर स्थित घर में बाउंड्री वाल  जो  पट्टे की जमीन पर निर्मित थी उसे बल पूर्वक तोड़ दिया गया । बिना अवसर दिए  बाउंड्री वाल तोड़ा जाना अनुचित है पूर्व महापौर ने निगम प्रशासक से कहा कि इन मामलों पर गंभीरता पूर्वक कार्यवाही करे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026