छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पूर्व महापौर जानकी काटजू ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी को कहा दोगला..? जानिए पूरा मामला..

रायगढ़। छत्तीसगढ़ की राजनीति में सोशल मीडिया इन दिनों सत्ता और विपक्ष के बीच एक नया अखाड़ा बनता जा रहा है। रायगढ़ की पूर्व कांग्रेस महापौर जानकी काटजू ने हाल ही में राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी की एक पुरानी फेसबुक पोस्ट को लेकर तीखा तंज कसा है। उन्होंने चौधरी की “पुरानी पोस्ट” को उद्धृत करते हुए न केवल उनकी सोच पर सवाल उठाया, बाकि उनको अपनी एक पुराणी कहानी भी यद् दिलाई। मुद्दा अच्छा था, जनता से जुड़ा भी था, मगर इन सब में वे भाषा की मर्यादा भी भूल गयी!

जानकी काटजू ने फेसबुक पर लिखा:

“यह पोस्ट 2020 की है जब शराब छत्तीसगढ़ को बर्बाद कर रही थी
अब जो 67 नई शराब दुकानें खुली है उससे छत्तीसगढ़ कितना आगे जाएगा”

इसके साथ उन्होने वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पुरानी पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमे ओपी चौधरी की तस्वीर पर एक कैप्शन भी लिखा , इसमे उनके लिये ‘दोगला‘ शब्द का प्रयोग किया गया। जो सार्वजानिक जीवन में विवादित और अमर्यादित भाषा है. उसमे लिखा है की

ओपी चौधरी का दोगला पंथी इसे कहते है। 2020 में दारू के खिलाफ लिखा था। और आज जब सत्ता में है तब

जानकी काटजू की फेसबुक पोस्ट

यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब छत्तीसगढ़ में नई भाजपा सरकार की कार्यशैली को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। जानकी काटजू की इस पोस्ट से स्पष्ट है कि कांग्रेस अब सोशल मीडिया के माध्यम से सत्ता पक्ष की नीतियों और नेताओं की पुरानी बातों को आधार बनाकर जवाब देने की रणनीति अपना रही है। मगर राजनितीक सुचिता के लिए शब्दों की मर्यादा भी जरुरी है !

राजनीतिक पृष्ठभूमि

जानकी काटजू, जो रायगढ़ नगर निगम की पूर्व महापौर हैं, हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जीववर्धन सिंह चौहान से पराजित हुई थीं। इसके बाद से वे लगातार भाजपा सरकार और स्थानीय प्रशासन के फैसलों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं।

दूसरी ओर, ओपी चौधरी जो राज्य के वित्त मंत्री हैं, हाल ही में छत्तीसगढ़ का बजट अपने हाथों से लिखकर प्रस्तुत कर चुके हैं, और जनसंपर्क से लेकर नीति-निर्धारण तक में सक्रिय रूप से सोशल मीडिया का उपयोग कर रहे हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026