छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पूर्व मंत्री उमेश पटेल पर अशोक चक्र के बाद भारत के नक्शे से छेड़छाड़ का आरोप: पूर्व मंडल अध्यक्ष शशिकांत शर्मा ने की  FIR दर्ज करने की मांग

रायगढ़। रायगढ़ जिले में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही है, खासकर खरसिया विधायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल की। वोटर अधिकार यात्रा की रैली को लेकर भाजपाई फ्रंट फुट पर खेल रहे हैं। पिछले दो दिनों से सियासी घमासान मचा हुआ है। पहले अशोक चक्र और अब उन पर भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ का आरोप पूर्व मंडल अध्यक्ष शशिकांत शर्मा ने लगाया हैं। दोनों ही मामलों में रायगढ़ कोतवाली में शिकायत की गई है।

पूर्व मंडल अध्यक्ष शशिकांत शर्मा नगर कोतवाल को शिकायत देते हुए

आज भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शशिकांत शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ का आरोप पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट और कार्यक्रम की आयोजको पर लगाया है। इसके साथ ही उनपर राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान रोकथाम अधिनियम 1971 (Section 2 & 3) एवं बीएनएस धारा 295 (2), 153(2), और 335 सहित उपयुक्त धाराओं FIR दर्ज करने की मांग की है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि

दिनांक 16 सितंबर को कांग्रेस की रैली में सार्वजनिक स्थान पर कांग्रेस पार्टी के खरसिया विधायक श्री उमेश पटेल जी द्वारा प्रदर्शित एक पोस्टर, बैनर (फोटो संलग्न) में भारत के आधिकारिक नक्शे के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ की गई है। उक्त कार्यक्रम में राजस्थान कांग्रेस के नेता श्री सचिन पायलट जी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे इस प्रकार का कार्य “राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971” तथा 1971 BNS धारा 295 (2), 153(2), और 335 कानूनन अपराध है भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे राष्ट्रीय अखंडता और एकता की भावना को भी ठेस पहुँचती है।

कार्यक्रम के दौरान भारत के नक्शे वाला विवादित पोस्टर पकड़े हुए पूर्व मंत्री उमेश पटेल

देखा जाए तो इस रैली के बाद रायगढ़ की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा चौतरफा उमेश पटेल को घेरने की तैयारी में है। पहले राष्ट्रीय चिन्ह अशोक चक्र के अपमान और उसके बाद भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ का आरोप उनपर लगा है। बात अब टीका  टिप्पणी और सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं है। अब इस मामले में कार्रवाई के लिए रायगढ़ पुलिस पर दबाव बढ़ता जा रहा है। रायगढ़ के कांग्रेसी भी पूरी तरह से डिफेंस मोड में है। बचाव में उनके द्वारा तर्क दिए जा रहे हैं। बयानबाजी भी चल रही है। इसके साथ ही जिला कांग्रेस का एक जत्था कल भाजपा के कुछ लोगों पर भ्रम फैलाने  और छबि धूमिल का आरोप लगाते हुए अपनी शिकायत पुलिस को सौंपी है। फिलहाल यह मामला यहीं पर थमता नजर नहीं आ रहा है, उम्मीद है कि आने वाले समय में और भी पॉलीटिकल स्टंट देखने को मिलेंगे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026