रायगढ़। आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ बॉर्डर पहुंची। करीब 12:15 बजे झारसुगुड़ा में सभा के बाद राहुल गांधी की यात्रा रायगढ़ जिले के रेंगालपाली पहुंची। जहां आमसभा भी हुई। इस सभा में राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस के दौरान नेता भी शिरकत करने पहुंचे थे. जिसमें सचिन पायलट, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, उमेश पटेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, और कई पूर्व मंत्री भी वहां पहुंचे थे।
इसी बीच रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक भी कुछ महिला पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ आमसभा में पहुंचे थे। जहां गेट पर उन्हें सिक्योरिटी के लिए रोक दिया गया। इसके बाद महिला पार्षद और पार्षद और कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अपनी ही पार्टी के बड़े नेताओ पर जमकर भड़ास निकाला और कहा कि चुनाव जीते हम और राहुल गांधी से मिले वो।
रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक की लिस्ट में अपना नाम चेक करने के बाद सिक्योरिटी से कहीं। इसी बीच काफी हो हल्ला और हंगामा होगा जो कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।



