छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ जेल में बंद मिले 4 नाबालिक..?

रायगढ़। मंगलवार को बाल संरक्षण की टीम जब रायगढ़ जिला जेल पहुंची तो, एक चौंकाने वाली बात सामने आई। यहां विचाराधीन चार आरोपी ने बताया कि उनकी आयु 18 साल से कम है। बाल संरक्षण की टीम इनकी आयु का सही पता लगाने आवश्यक दिशा कदम उठा रही है। इस बारे में जारी प्रेस रिलीज में उन्होंने बताया कि

जिला बाल संरक्षण इकाई रायगढ़ द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति ने मंगलवार को जिला जेल रायगढ़ में बंदियों के आयु सत्यापन हेतु विशेष जांच अभियान चलाया। यह कार्यवाही 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का त्रुटिपूर्ण आयु निर्धारण कर उन्हें जेल में रखे जाने की संभावनाओं को देखते हुए की गई।

विशेषज्ञ समिति के सदस्यों ने जेल के समस्त बैरकों का निरीक्षण किया और प्रत्येक बंदी से व्यक्तिगत रूप से पूछताछ कर उनकी आयु का सत्यापन किया। जांच के दौरान चार बंदियों द्वारा स्वयं को 18 वर्ष से कम उम्र का बताया गया।

समिति द्वारा इन बंदियों की वास्तविक आयु की पुष्टि हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। इसके अंतर्गत उम्र प्रमाणित करने से संबंधित दस्तावेज एकत्रित किए जा रहे हैं तथा बंदियों के परिजनों से संपर्क स्थापित करने हेतु आवश्यक जानकारी भी संकलित की गई है।

प्रशासन का कहना है कि किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार यदि कोई बंदी नाबालिग पाया जाता है, तो उसे तत्काल बाल संरक्षण प्रणाली के अंतर्गत लाया जाएगा।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026