छोड़कर सामग्री पर जाएँ

इंस्टाग्राम में दोस्ती, सुनसान जगह पर रेप! जशपुर से धर लायी लैलूंगा पुलिस!

रायगढ़। लैलूंगा पुलिस द्वारा युवती से दुष्कर्म मामले के आरोपी शुभम चक्रवर्ती (22 साल) निवासी तांबामुडा थाना फरसाबहार जिला जशपुर को आज उसके घर पर दबिश देकर पकड़ा। आरोपी गिरफ्तारी से बचने लगातार फरार चल रहा था।

इंस्टाग्राम में दोस्ती

घटना को लेकर 11 अप्रैल को युवती अपने परिजनों के साथ थाना आकर शुभम चक्रवर्ती के विरूद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। युवती बतायी कि शुभम चक्रवर्ती से इंस्टाग्राम के जरिये जान परिचय हुआ था। दोनों बातचीत करते थे।

मेला दिखाने के बहाने रेप

शुभम चक्रवर्ती ने पसंद करता हूं। शादी करूंगा कहकर 22 फरवरी को गांव मिलने आया था। उसके बाद 08 मार्च को शुभम गांव आकर माडो मेला दिखाने ले जाने के बहाने गांव से लेकर गया और गांव बस्ती के बाहर सुनसान जगह में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।

युवती बताई कि उसके बाद शुभम उसके फोटो घरवालों को भेजकर बदनाम करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। युवती के आवेदन पर आरोपित शुभम चक्रवर्ती पर 376 आईपीसी 67 (A) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लैलूंगा पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिये उसके सकुनत पर दबिश दिया गया, आरोपी फरार था। थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगडे द्वारा आरोपी के गांव पर सूचना देने मुखबीर लगाकर रखे थे।

आज सुबह थाना प्रभारी को मुखबीर से आरोपी के गांव आने की सूचना मिली तत्काल पुलिस पार्टी आरोपी के घर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। जिसे दुष्कर्म और आईटी एक्ट के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026