छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में गणेश उत्सव पर सुरक्षा और शांति बनाए रखने प्रशासन सख्त: शांति समिति की बैठक में दिए गए दिशा-निर्देश

रायगढ़, 26 अगस्त। आगामी गणेश उत्सव को शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और विद्युत विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न गणेश उत्सव समितियों के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा (IPS) ने की।

पंडालों में अनुशासन और सुरक्षा जरूरी

सीएसपी मयंक मिश्रा ने समिति सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि गणेश उत्सव धार्मिक आस्था का पर्व है, इसलिए प्रतिमा स्थापना से लेकर विसर्जन तक सभी कार्यक्रमों में गरिमा बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि –

  • सभी समितियां अपने कार्यक्रम की जानकारी संबंधित थाना को दें।
  • ध्वनि यंत्रों के उपयोग में न्यायालय की गाइडलाइन का पालन करें।
  • रात में तेज आवाज में डीजे बजाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
  • पंडाल यातायात में बाधा न डालें।
  • फुहड़ गाने और शराब सेवन की शिकायत पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी।
  • साथ ही निर्देश दिया गया कि रात के समय हर पंडाल में कम से कम दो सदस्य सुरक्षा हेतु मौजूद रहें।

बिजली और स्वच्छता पर खास ध्यान

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने समितियों से अस्थायी बिजली कनेक्शन लेने और तारों को सुरक्षित रखने की अपील की। वहीं नगर निगम अधिकारियों ने प्रत्येक पंडाल में डस्टबिन रखने, प्लास्टिक का उपयोग न करने और स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया।

चंदा वसूली और विवाद पर कड़ी निगरानी

थाना प्रभारीगण ने बताया कि जबरन चंदा वसूली पर सख्त कार्यवाही होगी। किसी भी पंडाल में विवाद या झगड़ा न हो, इसके लिए लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की जाएगी। शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़े कदम उठाए जाएंगे।

बैठक में बड़ी संख्या में प्रतिनिधि शामिल

बैठक में तहसीलदार रायगढ़ शिव कुमार डनसेना, नगर निगम उपायुक्त सुतीक्ष्ण यादव, नगर निरीक्षक सुखनंदन पटेल, प्रशांत राव, मोहन भारद्वाज, नायब तहसीलदार शुभम कुमार, विद्युत विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर पंकज कुमार, एएसआई आशिक रात्रे सहित बड़ी संख्या में गणेश उत्सव समिति सदस्य और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सभी ने आश्वासन दिया कि गणेश उत्सव के दौरान वे नियमों का पालन करेंगे और पुलिस-प्रशासन को शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूरा सहयोग देंगे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026