छोड़कर सामग्री पर जाएँ

लैलूंगा पुलिस की गांजा रेड: 9 किलो गांजा के साथ गोजाराम गिरफ्तार!

3 मार्च, रायगढ़। लैलूंगा थाना और साइबर सेल की टीम ने ग्राम जामबहार में 9 किलो गांजा के साथ गोजाराम यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर बेचने की कोशिश में था। जब्त गांजे की कीमत ₹90,000 आंकी गई है। रायगढ़ पुलिस अवैध मादक पदार्थों के तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

ऐसे पकड़ाया

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश पर साइबर सेल और थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में मुखबिर से सूचना मिली कि गोजाराम यादव गांजा छिपाकर बिक्री के लिए रखे हुए है। इस पर लैलूंगा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी।

पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के टिकरा पैरावट की तलाशी ली। वहां 9 पैकेट गांजा (प्रत्येक 1 किलो) बरामद हुआ, जिसे आरोपी ने ओडिशा से लाने की बात कबूली। इसके बाद गोजाराम यादव पर NDPS एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देशन तथा डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन पर इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, संतकुमार केंवट, सुरेश मिंज, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर, आरक्षक प्रशांत पंडा, महेश पंडा और विक्रम सिंह की अहम भूमिका रही।

रायगढ़ पुलिस की आम जनता से अपील है कि अगर कहीं भी अवैध नशे का कारोबार हो रहा है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026