छोड़कर सामग्री पर जाएँ

गेजामुड़ा में आर-पार की जंग: ‘बाउंसरों’ और पुलिस छावनी के बीच अडानी का काम शुरू, विरोध करने वाले दर्जनों ग्रामीण हिरासत में

रायगढ़/गेजामुड़ा। रायगढ़ जिले के ग्राम गेजामुड़ा में अडानी की रेलवे लाइन परियोजना को लेकर चल रहा विवाद अब ‘आर-पार की लड़ाई’ में तब्दील हो गया है। RIG24 ने कल ही अंदेशा जता दिया था कि ऋषि पटेल के गिरफ़्तारी की कार्यवाही किसी बड़े ‘ऑपरेशन’ की पहली सीढ़ी है। आज वही हुआ। एडिशनल एसपी के साथ ग्रामीणों की वार्ता विफल होते ही गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। भारी पुलिस बल, बड़ी मशीनों और ‘निजी बाउंसरों’ के साये में अडानी का काम जबरन शुरू करा दिया गया है। अपनी जमीन बचाने के लिए विरोध करने पहुंचे महिलाओं और पुरुषों समेत दर्जन भर ग्रामीणों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

​हाइलाइट्स

  • गेजामुड़ा में भारी पुलिस बल और ‘बाउंसरों’ की मौजूदगी में अडानी रेल लाइन का काम जबरन शुरू
  • एडिशनल एसपी के साथ ग्रामीणों की वार्ता रही विफल, 100% मुआवजे की मांग पर अड़े हैं किसान
  • अडानी प्रबंधन केवल 50% मुआवजा देने को तैयार, ग्रामीणों ने कहा- मर जाएंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे
  • शांतिपूर्ण विरोध करने पहुंचे महिलाओं और पुरुषों समेत दर्जन भर से अधिक ग्रामीण पुलिस हिरासत में
  • गिरफ्तार किए गए युवा किसान ऋषि पटेल को दोषमुक्त कर रिहा करने की मांग पर भी नहीं बनी बात
  • RIG24 की भविष्यवाणी हुई सच, बड़े प्रशासनिक अमले और मशीनों के साथ गांव में दहशत का माहौल

​50% बनाम 100% की लड़ाई, वार्ता रही विफल

रविवार दोपहर गेजामुड़ा के हालात को काबू करने के लिए एसडीएम, एडिशनल एसपी और पुलिस के आला अधिकारियों ने कोतरा रोड थाने में किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की।

ग्रामीणों की मांग बिल्कुल स्पष्ट थी.. उनकी जमीन का 100% मुआवजा दिया जाए और कल  ‘सरकारी काम में बाधा’ डालने के झूठे आरोप में जेल भेजे गए युवक ऋषि पटेल को तुरंत दोषमुक्त कर रिहा किया जाए। लेकिन, अडानी प्रबंधन सिर्फ 50% मुआवजा देने पर अड़ा रहा। कंपनी के इसी अड़ियल रवैये के कारण वार्ता पूरी तरह विफल हो गई और ग्रामीणों ने साफ कह दिया कि “हम मर जाएंगे, लेकिन अपनी जमीन नहीं देंगे।”

गेजामुड़ा में अडानी की रेलवे लाइन परियोजना: एसडीएम, एडिशनल एसपी

​बाउंसरों की फौज और पुलिस का पहरा, काम चालू

​वार्ता विफल होते ही प्रशासन और कंपनी ने अपना असली रंग दिखा दिया। कल से ही जिस ‘बड़े प्लान’ की सुगबुगाहट थी, उसे अंजाम दिया गया।

​गांव में गाड़ियों में भर-भर कर अडानी के ‘बाउंसर’ लाए गए। रायगढ़ के पूरे प्रशासनिक सहयोग, भारी पुलिस बल और बड़ी-बड़ी मशीनों के साथ रेल लाइन का काम सख्ती से शुरू करा दिया गया। अपने ही गांव में किसान बेबस नजर आए और कंपनी को खुली छूट दे दी गई।

​विरोध करने पर महिलाओं और बुजुर्गों को भरा गाड़ियों में

अपनी आंखों के सामने पुश्तैनी जमीन छिनते देख जब ग्रामीण, महिलाएं और बुजुर्ग विरोध करने के लिए आगे आए, तो पुलिस ने अपनी सख़्ती दिखाई।

अपना हक मांग रहे दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों (जिनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं) को पुलिस ने जबरन गाड़ियों में भरकर हिरासत में ले लिया। गांव का माहौल इस वक्त बेहद तनावपूर्ण है। पिछले दो दिनों के हालातों से प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कंपनी के काम में जो भी रुकावट डालेगा, उसका अंजाम ऋषि पटेल जैसा ही होगा।

मां गिरफ्तार करती रायगढ़ पुलिस, गोद में बच्चा

इस घटना से जुड़ी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की वीडियो है, जिसे आप नीचे देख सकते है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026