छोड़कर सामग्री पर जाएँ

घरघोड़ा अटल चौक पर दिन दहाड़े जेसीबी की लूट: छह घंटे के भीतर दो आरोपियों गिरफ्तारी

रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के रायकेरा मार्ग पर जेसीबी लूट एक मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने महज़ छह घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर, घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 11 लाख रुपए कीमत की लूटी गयी पीले रंग का जेसीबी बरामद कर जब्त किया है।

मामला

रायगढ़ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सुनील निषाद, निवासी ग्राम पुछियापाली टाडापारा (थाना खरसिया), जो वर्तमान में रायकेरा में किराये के मकान में रहकर कंस्ट्रक्शन कंपनी की जेसीबी चलाता है. उसने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 3 सितंबर की दोपहर करीब 2 बजे वह अपने साथी सूरज सिदार के साथ एनटीपीसी तलाईपाली कोयला खदान जा रहा था। ग्राम रायकेरा अटल चौक पर गांव के चक्रधर यादव और रोहित दास महंत ने जेसीबी रोकी और शराब पीने के लिए पैसे मांगे। इंकार करने पर दोनों ने चालक व हेल्पर से मारपीट कर जेसीबी की चाबी छीनी और वाहन लेकर फरार हो गए।


शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने अपराध क्रमांक 231/2025 दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण में भारतीय दंड संहिता के स्थान पर लागू भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 126(2), 296, 115(2), 119(1), 309(6), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

छह घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार
थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में टीम ने तत्काल दबिश देकर दोनों आरोपियों,चक्रधर यादव (26) और रोहित दास महंत (42), दोनों निवासी ग्राम रायकेरा, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया है। उनकी निशानदेही पर लगभग 11 लाख रुपए कीमत का पीला जेसीबी बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026